{"_id":"6166d0078ebc3efaa6444267","slug":"dharmendra-joins-kbc-s-sholay-episode-says-he-walked-28-miles-for-film-s-shoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 13: शो के नए एपिसोड में होगी फिल्म शोले की रीयूनियन, धर्मेंद्र ने बताया- शूटिंग के लिए 28 मील चले थे पैदल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC 13: शो के नए एपिसोड में होगी फिल्म शोले की रीयूनियन, धर्मेंद्र ने बताया- शूटिंग के लिए 28 मील चले थे पैदल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 13 Oct 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र
- फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कौन बनेगा करोड़पति 13' का अगला एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है। इस 'शानदार शुक्रवार' को केबीसी के सेट पर फिल्म शोले की कास्ट का रीयूनियन होगा। शो में अमिताभ बच्चन के साथ हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी शामिल होंगे। हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी फिल्म 'शोले' के 46 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के सेट पर आएंगे और इस फिल्म से जुड़े हुए कई किस्से साझा करेंगे। इस शो के नये प्रोमो में धर्मेंद्र को शामिल होते हुए भी दिखाया गया है। धर्मेंद्र सेट पर मौजूद अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी के साथ वीडियो कॉल से जुड़ते हुए दिखाये गये हैं और फिल्म को लेकर अपनी एक याद साझा कर रहे हैं।
नये प्रोमो में दिखाया गया है कि अमिताभ फिल्म शोले के एक सीन को लेकर अपनी याद साझा कर रहे हैं। प्रोमो में अमिताभ कह रहे हैं, फिल्म शोले के जिस सीन में मैं माउथ ऑर्गन बजा रहा हूं और जया दीया जला रही हैं, उस एक शॉट को लेने में तीन साल लग गए। उनकी इस बात पर रमेश सिप्पी हांमी भरते हैं। गौरतलब है कि फिल्म शोले में अमिताभ ने जय और धर्मेंद्र ने वीरू का रोल निभाया था।
शो में वीडियो कॉल के जरिए जुड़े धर्मेंद्र प्रोमो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वह फिल्म शोले की शूटिंग के लिए 28 मील पैदल चले थे। वह उस याद को साझा कर रहे हैं जब फिल्म की शूटिंग के लिए वह लोकेशन से 28 मील पैदल चलकर पहुंचे थे।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र के इस किस्से को साझा करने के फौरन बाद प्रोमो में अमिताभ को कहते हुए दिखाया गया है, बहुत मारेंगे इसके बाद जो हम बताने वाले हैं। धर्मेंद्र जब लोकेशन से पैदल चलने का किस्सा बता रहे हैं, तो फौरन रमेश सिप्पी कहते हैं- हां, बिल्कुल याद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रोमो में अमिताभ बच्चन रमेश सिप्पी से पूछ रहे हैं, जय- वीरू का आपने कैसे सोचा? इस पर रमेश सिप्पी अमिताभ से कहते हैं कि आनंद में आपने बहुत बढ़िया काम किया। बॉम्बे टू गोवा में आपने लाइट रोल किया इसलिए मैंने सोचा यह एक ऐसा अभिनेता लगता है, जो कुछ भी कर सकता है। रमेश सिप्पी के इस जवाब को सुनकर अमिताभ मुस्कान के साथ पूछता है, मेरे बारे में आपको ऐसा लगा। इस पर रमेश सिप्पी हां में सिर हिलाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले इस शो का एक और प्रोमो जारी हुआ था। जिसमें हेमा मालिनी, अमिताभ और रमेश सिप्पी को सेट पर मस्ती करते हुए दिखाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।