फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल भर से हेमा मालिनी से दूर इस आलीशान फार्महाउस में रह रहे हैं धर्मेंद्र, देखें INSIDE तस्वीरें

Sat, 01 May 2021 06:38 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 01 May 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra Lonavala Farmhouse Inside Pictures, He is staying for more than one year due to health issues
धर्मेंद्र का फार्महाउस - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले एक साल से ज्यादा समय बीत गया है लेकिन कोरोनावायरस का कहर है कि कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस वायरस की दूसरी लहर ने देशभर में हाहाकार मचाया हुआ है। वहीं इसकी चपेट में रोजाना लाखों लोग आ रहे हैं। ऐसे में कई फिल्मी सितारे भी इसका शिकार हो चुके हैं। वहीं कोरोना से बचने के लिए धर्मेंद्र पिछले एक साल से अपने फार्म हाउस में रह रहे हैं जिसके चलते वह अपनी पत्नी हेमा मालिनी से भी नहीं मिले हैं।

Dharmendra Lonavala Farmhouse Inside Pictures, He is staying for more than one year due to health issues
धर्मेंद्र का फार्महाउस

वहीं हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र कोरोना से बचने के लिए पिछले साल से ही फार्महाउस में रह रहे हैं। वहां ना कोई उनसे मिलने आ रहा है और वो खुद भी बाहर नहीं निकल रहे हैं। हेमा जी ने कहा, 'उनकी (धर्मेंद्र) सुरक्षा के लिए यह जरूरी भी है। अभी साथ में वक्त गुजारने से ज्याद स्वस्थ रहना है और हम उसी पर ध्यान दे रहे हैं।'

Dharmendra Lonavala Farmhouse Inside Pictures, He is staying for more than one year due to health issues
धर्मेंद्र का फार्महाउस

धर्मेंद्र का मुंबई के पास लोनावाला में एक शानदार फार्महाउस है। इस फार्म हाउस में धर्मेंद्र ने आलीशान बंग्ला भी बना रखा है। फार्म हाउस में रहने के साथ ही धर्मेंद्र वहां ऑर्गेनिक फार्मिंग भी करते हैं। धर्मेंद्र अक्सर अपने फार्महाउस से तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra Lonavala Farmhouse Inside Pictures, He is staying for more than one year due to health issues
धर्मेंद्र का फार्महाउस - फोटो : social media

एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था- मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से बेहद प्यार करते हैं। मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्महाउस पर ही बीतता है। बता दें कि धर्मेंद्र के फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही एक लगभग 1000 फीट गहरी झील भी है। फार्महाउस के अंदर ही धर्मेंद्र ने एक रॉक गार्डन भी बना रखा है।

विज्ञापन
Dharmendra Lonavala Farmhouse Inside Pictures, He is staying for more than one year due to health issues
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी

धर्मेंद्र का फॉर्महाउस सभी लग्जरी सुविधाओं से लेस है। उन्हें यहां किसी चीज की कमी नहीं है। यहां कई सारे मजदूर भी काम करते हैं। वह हेमा मालिनी के साथ भी कई बार फॉर्महाउस में वक्त बिताते नजर आते हैं लेकिन फिल्हाल धर्मेंद्र यहां अकेले ही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed