बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बीते दिनों खबर आई कि धर्मेंद्र बीमार हो गए हैं, उन्हें डेगू हुआ था। 3 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्हें सोमवार को छुट्टी मिल गई थी। हाल ही में धर्मेंद्र लखनऊ गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी।
डेंगू से ठीक होते ही धर्मेंद्र बोले- ऊंट पर बैठे इंसान को भी कुत्ता काट लेता है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वो एक फ्लाइट में बैठे नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'दोस्तों, लखनऊ गया था, अचानक डेंगू नाम की बेशर्म बीमारी ने आ घेरा था। अब जरा आराम है। ऊंट पर बैठे इंसान को भी कुत्ता काट जाता है।'
A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, तबीयत खराब होने के चलते वो मुंबई में अपने परिवार के साथ ही रह रहे हैं । 83 साल के धर्मेंद्र अपना ज्यादातर समय लोनावला स्थित फार्महाउस पर गुजारते हैं । उन्हें खेती करना पसंद है । साथ ही वो गायों को चारा खिलाते भी देखे गए हैं।
धर्मेंद्र कुछ दिन पहले ही अपने पोते करण देओल की फिल्म ‘पल-पल दिल के पास’ के प्रमोशन के लिए कई टीवी शोज पर भी नजर आए । एक रियलिटी शो में अपने शुरुआती दिनों की तस्वीरें देख वो काफी इमोशनल हो गए थे ।
करण की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म को करण के पिता सनी देओल ने ही डायरेक्ट किया था । धर्मेंद्र ने लता मंगेशकर के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था । वीडियो में उन्होंने कहा था कि जब भी मैं दुखी होता हूं, तो लता जी का गाना सुन लेता हूं और सारा गम कम हो जाता है ।