बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से काफी दूर हैं। उनके फैन्स उन्हें बड़े पर्दे पर काफी मिस भी करते हैं। धर्मेंद्र खुद भी फैन्स से ज्यादा दूर नहीं रह सकते। इसलिए वो सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैन्स के साथ जुड़े रहते हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। उनके चाहने वाले भी इन वीडियोज और तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं।
धर्मेंद्र को याद आए पुराने दिन, हवाई जहाज की सीढ़ियों पर बैठकर कहा- 'इसको हम छतों पर चढ़कर...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में धर्मेंद्र ने अपना एक और वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र ने अपने पुराने दिनों को याद किया है। धर्मेंद्र इस वीडियो में हवाई जहाज की सीढ़ियों पर बैठे हुए हैं। ये वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है। जिसमें वो अपने बीते दिनों को याद कर बता रहे हैं कि पहले जब उन्होंने हवाई यात्रा नहीं की थी उन दिनों वो हवाई जहाज को किस तरह देखते थे।
धर्मेंद्र ने जो वीडियो साझा किया है उस वीडियो में धर्मेंद्र कह रहे हैं, 'इसको हम छतों पर चढ़कर देखा करते थे, वो गया, वो गया। आजकल तो बैलगाड़ी की तरह आसमान में भी इतने हवाई जहाज उड़ते हैं, इन पायलटों को देखकर बहुत खुश हूं।' इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा, 'उनका आशीर्वाद, आपकी शुभकामनाएं, इस छोटी सी उम्र में उड़ना। हा हा हा .... काम मेरे लिए पूजा है। आपकी प्रतिक्रियाओं के लिए ढेर सारा प्यार।'
His blessings 👋your good wishes 🙏keep flying at this young age 😆 ha ha ha....work is worship for me .love you always for your loving 🥰 response. pic.twitter.com/a0xL61tZGe
धर्मेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर धर्मेंद्र के फैन्स की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। गौरतलब है कि धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं वो अपने और अपने परिवार के साथ की तस्वीरें और वीडियो फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर शहीद जवान का एक वीडियो देख भावुक हो गए थे।
बता दें कि अभिनेता धर्मेंद्र आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आए थे। इस फिल्म में धर्मेंद्र अपने दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। इस फिल्म के बाद से ही धर्मेंद्र किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। उनके फैन्स उन्हें बिग स्क्रीन पर काफी मिस करते हैं। इसलिए वो अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर संवाद कायम रखते हैं।