फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोले और अमिताभ को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, लेकिन बाद में डिलीट कर दिया ये ट्वीट

Sat, 29 Feb 2020 01:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 29 Feb 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra shared throwback photo of film Sholay with Amitabh Bachchan
dharmendra - फोटो : social media

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। वह अब सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी जिंदगी की पुरानी यादों को ताजा करते रहते हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस बार धर्मेंद्र ने अपनी ब्लॉकबास्टर फिल्म शोले को याद किया है। उन्होंने शोले से जुड़ी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

Dharmendra shared throwback photo of film Sholay with Amitabh Bachchan
sholay - फोटो : social media

धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से जो तस्वीर साझा की है वह शोले के सेट की है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र के साथ अमिताभ बच्चन भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ड्रेस को देखकर कहा जा सकता है कि वह ये तस्वीर शोले के सुपरहिट गाने 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' की है। तस्वीर में अमिताभ बच्चन बाइक पर बैठे और धर्मेंद्र उनके पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में जय और वीरू की जोड़ी देखते ही बन रही है।

Dharmendra shared throwback photo of film Sholay with Amitabh Bachchan
sholay - फोटो : social media

इस तस्वीर को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'यादें सुनातीं...तस्वीर, इक तस्वीर, कि याद जिसकी यादें दुनिया हो गईं, लव यू दोस्तों।' धर्मेंद्र के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। हालांकि धर्मेंद्र ने ये ट्वीट अब डिलीट कर दिया है। गौरतलब है कि फिल्म शोले साल 1975 में आई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र ,अमिताभ बच्चन के अलावा अमजद खान, संजीव कुमार, जया बच्चन और हेमा मालिनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra shared throwback photo of film Sholay with Amitabh Bachchan
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म शोले को हिंदी सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक माना जाता है। बात करें अभिनेता धर्मेंद्र की तो हाल ही में उन्होंने अपना रेस्तरां खोला है। इस रेस्तरां का नाम He Man होगा। इससे पहले धर्मेंद्र ने 'गरम धरम ढाबा' खोला था। इसी की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने अब 'ही मैन' रेस्त्रां खोलने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी खुद धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर दी है। धर्मेंद्र ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रिय दोस्तों, मेरे रेस्तरां 'गरम धरम ढाबा' की कामयाबी के बाद, अब मैं घोषणा कर रहा हूं कि हम लोग खेतों से सीधे खाने की टेबल के कॉन्सेप्ट वाले रेस्तरां 'ही मैन' की शुरुआत करने जा रहे हैं। मैं आपके प्यार और सम्मान का तहेदिल से आदर करता हूं। आप सबको ढेर सारा प्यार...आपका धरम।'

विज्ञापन
Dharmendra shared throwback photo of film Sholay with Amitabh Bachchan
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo

गौरतलब है कि 'ही मैन' रेस्त्रां करनाल हाइवे पर है। इस तरह अब धर्मेंद्र और देओल फैमिली वैलेंटाइन्स डे पर फैंस को नई सौगात मिली है। बता दें कि धर्मेंद्र आखिरी बार फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आए थे। यह फिल्म देओल परिवार के प्रोडक्शन तले ही बनी थी। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा सनी देओल और बॉबी देओल भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। धर्मेंद्र का पोता करण देओल भी फिल्मों में कदम रख चुके हैं। करण की पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' थी। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का प्रमोशन किया था।

पढ़ें: दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड विवाद में माहिरा के फंसते ही रश्मि ने बताई सच्चाई, बोलीं- 'इस मामले में...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed