सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: धर्मेंद्र ने शेयर किया अपनी पहली कार का वीडियो, कहा- सिर्फ 18 हजार में खरीदी थी, फैंस बोले- अजूबा है..

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 11 Oct 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra shares video of his first car says I bought it for 18,000rs only
धर्मेंद्र - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी नई कार का वीडियो साझा किया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को काले रंग की इस फिएट कार की झलक दिखाई हैं! धर्मेंद्र ने इस कार को कई दशक पहले सिर्फ 18 हजार रुपये में खरीदा था। अभिनेता ने अपनी इस कार को अभी तक प्यार से संभाव कर रखा है। वीडियो में कार के साथ उनके लगाव को देखा जा सकता है। अभिनेता ने ट्विटर पर कार का जो वीडियो डाला है, उस पर उनके फैंस कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। फैंस धर्मेंद्र के साथ ही उनकी कार पर भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अभिनेता वीडियो में खुद कह रहे हैं कि उन्होंने इस कार को अभी तक अच्छे से संभाल कर रखा है। वह फैंस से पूछते हैं कि अच्छी दिख रही है ना? धर्मेंद्र ने अपनी इस पहली कार का वीडियो साझा करते हुए लिखा है, दोस्तों, फिएट मेरी पहली कार और बेबी है। मेरे दिल के बहुत करीब है। एक संघर्ष कर रहे नौजवान के लिए ऊपर वाले का आशीर्वाद।  



 

Trending Videos
Dharmendra shares video of his first car says I bought it for 18,000rs only
धर्मेंद्र - फोटो : ट्विटर

गौरतलब है कि धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को साझा करते रहते हैं। अक्सर आपने उनको अपने संघर्ष के दिनों के किस्से सुनाते हुए भी देखा होगा। सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। वह पहले भी अपनी पहली कार का दिलचस्प किस्सा सुना चुके हैं। उन्होंने इंडियन आइडल सीजन 11 में कहा था कि पहले वह शूटिंग के लिए साइकिल से जाते थे। बाद में उन्होंने दोस्तों की सलाह पर कार ली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra shares video of his first car says I bought it for 18,000rs only
अभिनेता धर्मेंद्र के साथ सेनिया रेबेंकीना - फोटो : बीबीसी

उन्होंने कहा था कि दोस्तों ने उन्हें हैरल कार खरीदने का सुझाव दिया, क्योंकि उन दिनों की टॉप एक्ट्रेस तनुजा के पास वही कार थी। लेकिन उन्होंंने फिएट कार खरीदी। धर्मेंद्र के फैंस इस कार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है 'नमस्ते धरम जी ... यह वास्तव में बहुत अच्छी कार है और अच्छी तरह से रखरखाव की गई है। वहीं दूसरे यूजर ने धर्मेंद्र की इस कार को अजूबा कार बताया।
 

Dharmendra shares video of his first car says I bought it for 18,000rs only
अभिनेता धर्मेंद्र

धर्मेंद्र के इस ट्वीट को 28 सौ से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और 233 लोग री-ट्वीट कर चुके हैं। एक यूजर ने उनके इस ट्वीट के नीचे लिखा, आपने बताया था कि इस कार को कोई ले गया था। क्या वापस आ गई। एक अन्य यूजर ने लिखा, आप ग्रेट हैं और आपके जैसा न कोई हुआ है और ना ही कोई होगा।

विज्ञापन
Dharmendra shares video of his first car says I bought it for 18,000rs only
धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने अपने जमाने में कई सुपरहिट फिल्में दीं। उनकी फूल और पत्थर, मेरा गांव मेरा देश, सीता और गीता और शोले जैसी फिल्मों को दर्शक अब उतना ही पसंद करते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed