{"_id":"61643abf8ebc3e25e11e0783","slug":"filmy-wrap-amitabh-bachchan-turns-79-and-actor-nedumudi-venu-dies-at-73-entertainment-top-10-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Filmy Wrap: एक्टर नेदुमुदी वेणु का निधन और शाहरुख के बेटे को नहीं मिली राहत, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Filmy Wrap: एक्टर नेदुमुदी वेणु का निधन और शाहरुख के बेटे को नहीं मिली राहत, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
Mon, 11 Oct 2021 06:54 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Mon, 11 Oct 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
टॉप 10 खबरें
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता नेदुमुदी वेणु का 73 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो कोरोना संक्रमण से कुछ समय पहले उबरे थे जिसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। उनकी तबीयत खराब होने के बाद फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उनकी हालत में खास सुधार नहीं हुआ। उन्हें लिवर संबंधी समस्या थी जिसके कारण रविवार की रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। उनके निधन पर फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुख जताया है।
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 13 अक्तूबर यानी बुधवार तक न्यायिक हिरासत में आर्थर रोड जेल में ही रहना होगा। अब इस मामले पर बुधवार को दोपहर 2.45 बजे सुनवाई होगी। शुक्रवार को जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आर्यन खान की तरफ से एक नई जमानत याचिका दाखिल की गई थी। आर्यन की पैरवी करने के लिए हिट एंड रन केस में सलमान खान का पक्ष रखने वाले वकील अमित देसाई कोर्ट पहुंचे। हालांकि अब इस केस की सुनवाई 13 अक्तूबर को विशेष एनडीपीएस कोर्ट में होगी। इधर NCB ने भी जवाब देने के लिए कोर्ट से समय मांगा है।
Aryan Khan Drugs case: आर्यन खान की जमानत याचिका पर 13 अक्तूबर को होगी सुनवाई, NCB ने जवाब देने के लिए समय मांगा
Aryan Khan Drugs case: आर्यन खान की जमानत याचिका पर 13 अक्तूबर को होगी सुनवाई, NCB ने जवाब देने के लिए समय मांगा
नुसरत जहां और यश दासगुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। निखिल जैन से शादी को अवैध बताने और फिर प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद नुसरत सुर्खियों में आ गई थीं। इसी साल वो मां बनीं है 26 अगस्त को उन्होंने बेटे ईशान को जन्म दिया। इसके साथ ही उनकी बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता संग अफेयर की खबरें भी चर्चा में रहती है।
खुलासा: नुसरत जहां ने रचा ली यश दासगुप्ता संग गुपचुप शादी, इस तस्वीर से हुआ खुलासा
खुलासा: नुसरत जहां ने रचा ली यश दासगुप्ता संग गुपचुप शादी, इस तस्वीर से हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों के खुलते ही बॉक्स-ऑफिस पर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी है। अक्षय कुमार की बेल-बॉटम के साथ कंगना रणौट की बहुचर्चित फिल्म 'थलाइवी'। पहले हफ्ते में दोनों फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया। लेकिन ओटीटी प्लेटफोर्म्स पर फिल्म के रिलीज होते ही लोगों ने इन फिल्मों में खूब दिलचस्पी दिखाई।
कंगना की फिल्म थलाइवी भारत के बाद वर्ल्ड वाइड भी रिलीज हुई है और रिलीज होते ही इस फिल्म ने धमाल मचा दिया है। इससे कंगना की खुशी का ठिकाना नहीं है। कंगना की ये फिल्म पाकिस्तान में भी धूम मचा रही है। कंगना ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर से जुड़े स्क्रीनशॉट्स साझा कर फैंस को यह खुशखबरी दी है।
Thalaivii:पाकिस्तान में ट्रेंड हुई कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी', बोलीं- देशद्रोही सिर्फ भारत में ही नहीं हैं...

अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन सोमवार को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान अपने बंगले जलसा से बाहर आकर बिग बी ने अपने फैंस का अभिवादन किया। जन्मदिन के इस खास मौके पर उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस सुबह से ही इंजतार कर रहे थे। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया। सोशल मीडिया पर लोग लगातार अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश कर रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन यकीनन भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े आइकॉन में से एक हैं, जिनकी हर उम्र में फैन फाॅलोइंग है।
Amitabh Bachchan:सितारों ने अमिताभ बच्चन को दी जन्मदिन की बधाई, बिग बी ने भी फैंस का किया अभिवादन
Amitabh Bachchan:सितारों ने अमिताभ बच्चन को दी जन्मदिन की बधाई, बिग बी ने भी फैंस का किया अभिवादन