सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: हिंदी सिनेमा में भी दम खम दिखा चुके हैं ये सितारे, इस एक्टर ने तो जीता नेशनल अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 11 Oct 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Ravi kishan to monalisa these bhojpuri stars have earned name and fame in bollywood also
रवि किशन, मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा के सितारे दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं। वो फिल्मों से तो नाम कमाते ही हैं साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। उनकी फैन फालोइंग भी काफी ज्यादा है। भोजपुरी फिल्मों में लोगों को एक अलग अपनापन नजर आता है और उनके गाने भी लोगों को बहुत अच्छे लगते हैं। एक्टिंग, सिंगिंग और डांस में भोजपुरी सितारे किसी से कम नहीं है। बहुत से सितारे ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में काम किया है और खूब नाम भी कमाया है। उनकी परफॉरमेंस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी पसंद की गई। यहां तक की इन सितारों ने बिग बॉस जैसे शो में हिस्सा भी लिया और अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का दिल जीता। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही भोजपुरी सितारों के बारे में जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कमाया है जबरदस्त नाम।



विनय आनंद 
विनय आनंद भोजपुरी सिनेमा में बड़ा नाम है। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'लो मैं आ गया' से की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने 'सौतेला', 'जहां जाएगा हमें पाइगा', 'मुलाकात', 'दिल ने फिर याद किया', 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया' में काम किया। विनय ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने के बाद भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा।

Trending Videos
Ravi kishan to monalisa these bhojpuri stars have earned name and fame in bollywood also
मोनालिसा - फोटो : Instagram

मोनालिसा
अंतरा बिस्वास यानि भोजपुरी सिनेमा की मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में करीब 125 फिल्मों मे काम किया। मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की बड़ी स्टार मानी जाती हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'जयते' से की थी। इसके बाद वो 'दामन', 'तौबा तौबा',' ब्लैकमैल' और 'बंटी और बबली' में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi kishan to monalisa these bhojpuri stars have earned name and fame in bollywood also
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन
रवि किशन मनोरंजन जगत का बड़ा नाम हैं। भोजपुरी सिनेमा में तो रवि मशहूर है ही हिंदी फिल्म जगत में भी उन्होंने अपने हुनर का परचम लहराया है। फिल्म 'तेरे नाम' में उनके किरदार पंडित रामेसार को काफी पसंद किया गया था। उन्हें इसके लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा वो फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' में भी नजर आए थे। रवि किशन को हिंदी सिनेमा में दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। 

Ravi kishan to monalisa these bhojpuri stars have earned name and fame in bollywood also
सुभी शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुभी शर्मा
अपनी अदायगी और खूबसूरत अदाओं से सबको दीवाना बना देने वाली सुभी शर्मा को भोजपुरी सिनेमा में काफी पसंद किया जाता है।  उन्होंने प्रेम दीवानी, बनारसवाली, बाजीगर और दूसरी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। सुभी भी बॉलीवुड मे जलवे बिखेर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'वेलकम बैक' में जॉन अब्राहम संग डांस किया था।
विज्ञापन
Ravi kishan to monalisa these bhojpuri stars have earned name and fame in bollywood also
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज तिवारी
मनोज तिवारी का नाम भला कौन नहीं जानता। अभिनेता, गायक और राजनेता तीनों ही रूप में मनोज तिवारी काफी लोकप्रिय हैं। उनका गाना 'चट देनी मार देली' आज भी लोगों के बीच बहुत मशहूर है। मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार तो हैं ही साथ ही उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना दम दिखाया है। उन्होंने हिंदी फिल्म '23 मार्च 1931', 'हैलो डार्लिंग', 'शहीद', 'देशद्रोही' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed