अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। निखिल जैन से शादी को अवैध बताने और फिर प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद नुसरत सुर्खियों में आ गई थीं। इसी साल वो मां बनीं है 26 अगस्त को उन्होंने बेटे ईशान को जन्म दिया। इसके साथ ही उनकी बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता संग अफेयर की खबरें भी चर्चा में रहती है।
खुलासा: नुसरत जहां ने रचा ली यश दासगुप्ता संग गुपचुप शादी, इस तस्वीर से हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 अक्तूबर को यश दासगुप्ता का जन्मदिन था। इस खास मौके पर नुसरत जहां ने केक काटा और इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। सबसे खास बात ये है कि इस तस्वीर में उन्होंने हसबैंड और डैड लिखवाया हुआ था। इससे ये तो पता चल ही रहा है कि ईशान के पिता यश दासगुप्ता हैं साथ ही ये भी पता चल गया कि नुसरत और यश ने शादी कर ली है और वही अब उनके पति हैं।
नुसरत ने यश के साथ एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें दोनों डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए हैं। नुसरत ने पति यश को जन्मदिन की शुभकामनाए दीं। उन्होंने तस्वीर पर लिखा- हैप्पी बर्थडे और दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। नुसरत जहां ने 26 अगस्त को बेटे ईशान को जन्म दिया था और उस वक्त हर तरफ से एक ही सवाल पूछा जा रहा था कि आखिर उनके बच्चे का पिता कौन है।
नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी टूटने की खबर ने काफी हंगामा मचा दिया था। दोनों ने साल 2019 में शादी की थी और कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई थी। इसके बाद नुसरत जहां के बेबी बंप सामने आने पर भी कई सवाल उठने लगे थे जिस पर निखिल जैन ने कहा था कि बच्चे को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
नुसरत के मां बनने पर निखिल जैन ने उन्हें बधाई भी दी थी। नुसरत के बच्चे के बर्थ रजिस्ट्रेशन की डिटेल पब्लिक डोमेन पर सामने आ गई थी। बर्थ रजिस्ट्रेशन डिटेल में बच्चे का नाम 'ईशान' दासगुप्ता लिखा नजर आया था। पिता के नाम की जगह यश दासगुप्ता का नाम था। इससे साफ हो गया है कि यशदास गुप्ता ही नुसरत के बच्चे के पिता हैं। बच्चे के जन्म की जानकारी भी सबसे पहले यश दासगुप्ता ने ही दी थी।