सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Amitabh Bachchan Birthday: मुंबई में ही बिग बी ने खरीद रखे हैं पांच आलीशान बंगले, रेंट भी मिलता है लाखों में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 11 Oct 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: big b owns five luxury bungalows in mumbai See pictures
अमिताभ बच्चन का घर - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन आज 79 साल के हो गए हैं। बिग बी को पिछली सदी का महानायक कहा जाता है। अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट भी करते हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आते हैं। अमिताभ ने अपने करियर में दादा साहब फाल्के पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार समेत कई अवॉर्ड जीते हैं।



मुंबई में बिग बी के हैं पांच बंगले
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में 'मेगा स्टार' और 'बिग बी' के नाम से भी मशहूर हैं। गौरतलब है कि उनकी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' थी, जो 1969 में रिलीज हुई थी। 1973 में प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'जंजीर' से अमिताभ बच्चन ने बॉक्स ऑफि़स पर कामयाबी की जो सीढ़ियां चढ़ना शुरू कीं तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। करीब दो दशक तक वे हिंदी फिल्मों के सबसे सफल नायक बने रहे। अमिताभ, मुंबई के रहने वाले नहीं हैं लेकिन फिल्मी दुनिया में आने के बाद से उन्होंने मुंबई को ही अपना घर बना लिया।

Trending Videos
Amitabh Bachchan Birthday: big b owns five luxury bungalows in mumbai See pictures
अमिताभ बच्चन का घर जलसा - फोटो : सोशल मीडिया

जलसा
मुंबई में अमिताभ बच्चन के पहले से ही पांच बंगले हैं। अमिताभ अपने पूरे परिवार के साथ जलसा में रहते हैं। फैंस उनसे हर रविवार को यहीं मिलने आते हैं। यह करीब 10 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है। अमिताभ का घर जलसा खासतौर पर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है।अमिताभ बच्चन का जलसा बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: big b owns five luxury bungalows in mumbai See pictures
प्रतीक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतीक्षा
अमिताभ का दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' है, जहां वे 'जलसा' में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। 70 के दशक के आखिर में अमिताभ 'प्रतीक्षा' में शिफ्ट हुए थे। उसके बाद उन्होंने 'जलसा' लिया था। सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ यहीं रहे। अभिषेक और श्वेता का बचपन भी यहीं बीता। प्रतीक्षा संग अमिताभ की कई यादें जुड़ी हैं। अमिताभ ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन की शादी इसी घर से की थी।

Amitabh Bachchan Birthday: big b owns five luxury bungalows in mumbai See pictures
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

जनक
उनका तीसरा बंगला 'जनक' है, जहां उनका और उनकी फिल्म कंपनी सरस्वती पिक्चर्स का दफ्तर है। इसे बिग बी ने 20004 में खरीदा था। वह अक्सर अपने दामाद अगस्त्स्य नंदा के साथ यहां पर नजर आते हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: big b owns five luxury bungalows in mumbai See pictures
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वत्स
बिग बी का चौथा बंगला वत्स है। जलसा के पास ही एक और जगह है जिसमें दो साल पहले तक सिटी बैंक काम करता रहा। इस जगह का मालिकाना हक भी अमिताभ बच्चन के पास ही बताया जाता है जिसे उन्होंने दो साल पहले खाली करवा लिया था। अमिताभ बच्चन की जिस जगह पर सिटी बैंक चलता रहा, उसी जगह पर अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गतिविधियां शुरू हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ इस जगह के लिए अमिताभ बच्चन ने 15 साल का लीज एंड लीव एंग्रीमेंट साइन किया है। अमिताभ बच्चन ने अपनी जो जगह किराए पर दी है उसके लिए उन्हें 18.90 लाख रुपये महीने मिलेगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed