सिनेमाघरों के खुलते ही बॉक्स-ऑफिस पर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी है। अक्षय कुमार की बेल-बॉटम के साथ कंगना रणौट की बहुचर्चित फिल्म 'थलाइवी'। पहले हफ्ते में दोनों फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया। लेकिन ओटीटी प्लेटफोर्म्स पर फिल्म के रिलीज होते ही लोगों ने इन फिल्मों में खूब दिलचस्पी दिखाई।
{"_id":"61642bf68ebc3ea65d542d27","slug":"kangana-ranaut-jokes-about-thalaivii-trending-in-pakistan-says-traitors-are-not-in-just-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thalaivii:पाकिस्तान में ट्रेंड हुई कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी', बोलीं- देशद्रोही सिर्फ भारत में ही नहीं हैं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thalaivii:पाकिस्तान में ट्रेंड हुई कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी', बोलीं- देशद्रोही सिर्फ भारत में ही नहीं हैं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 11 Oct 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
थलाइवी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
थलाइवी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कंगना की फिल्म थलाइवी जहां अलग-अलग देशों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है, वहीं फिल्म में कंगना अपने लुक और एक्टिंग को लेकर भी छाई हुई हैं। कंगना की ये फिल्म अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में नंबर एक पर ट्रेंड कर रही है और इसे लेकर कंगना ने जो रिएक्शन दिया है वो भी काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
थलाइवी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कंगना ने लिखा, 'थलाइवी पाकिस्तान समेत कई देशों में टॉप पर ट्रेंड कर रही है। कला की कोई सीमा नहीं होती। भारत के तरफ से ढेर सारा प्यार'। उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी लिखा कि 'जानकर तसल्ली हुई, देशद्रोही सिर्फ इसी देश में नहीं हैं। उन्होंने अपने इस कैप्शन के साथ हंसने वाले इमोजी भी पोस्ट किए हैं।
थलाइवी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘थलाइवी’ में कंगना रणौत ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के फिल्म अभिनेत्री से लेकर राजनेता बनने तक के जीवन को जिया है। फिल्म में उनके साथ हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा के कुछ अन्य अहम सितारों ने भी काम किया है।
विज्ञापन
थलाइवी
- फोटो : Social Media
'थलाइवी' को एएल विजय ने निर्देशित किया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने साउथ इंडिया में ही ज्यादा कमाई की थी। उत्तर भारत में फिल्म अपना जलवा न दिखा सकी।फिल्म ‘थलाइवी’ की ओपनिंग ही सुस्त रही थी। फिल्म ने पहले दिन बहुत निराशाजनक प्रदर्शन किया। कंगना की ये बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म हिंदी संस्करण से पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये ही कमा सकी।

कमेंट
कमेंट X