{"_id":"5e78c8ac8ebc3e72be028e64","slug":"dharmendra-slap-subhash-ghai-when-he-asked-hema-malini-to-wear-bikini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी को बिकिनी पहनाना चाहते थे सुभाष घई, धर्मेंद्र ने सरेआम जड़ दिया था तमाचा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हेमा मालिनी को बिकिनी पहनाना चाहते थे सुभाष घई, धर्मेंद्र ने सरेआम जड़ दिया था तमाचा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र अपनी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी पर कितना जान छिड़कते रहे हैं, इसका खुलासा खुद हेमा मालिनी ने टेलीविजन के चर्चित कॉमेडी शो पर किया है। हाल ही में हेमा मालिनी (Hema Malini) और ईशा देओल (Isha Deol)'vद कपिल शर्मा शो' का हिस्सा बनीं थी। दोनों ने शो पर कई दिलचस्प खुलासे भी किए है।
2 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कपिल के शो में हेमा मालिनी ने पति धर्मेन्द्र (Dharmendra) के गुस्से के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने एक बार एक डायरेक्टर को ही थप्पड़ जड़ दिया था। हेमा मालिनी ने बताया- धर्मेंद्र ने फिल्म 'क्रोधी' के सेट पर सुभाष घई को थप्पड़ लगा दिया था। उस फिल्म में हेमा मालिनी को धर्मेंद्र के अपोजिट कास्ट किया गया था। डायरेक्टर की डिमांड थी कि हेमा बिकिनी पहनें।
3 of 5
सुभाष घई
लेकिन हेमा ने बिकिनी पहनने से मना कर दिया। सुभाष के बार-बार कहने पर हेमा ने स्विमिंग पूल सीन के लिए बिकनी पहन ली। जब ये बात धर्मेंद्र को पता चली उन्होंने गुस्से में शूटिंग के दौरान ही सुभाष घई को थप्पड़ लगा दिया। उन्होंने गुस्से में लगातार थप्पड़ मारे। बाद में सेट पर मौजूद लोगों ने उनका गुस्सा शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : Social Media
हेमा ने इस शो में ये भी बताया कि कैसे धर्मेंद्र ने दोनों बेटियों का जन्म होने के मौके पर पूरा का पूरा अस्पताल बुक करा लिया था और वो इसलिए कि लोग उनको परेशान न कर सकें। हेमा मालिनी ने खुलासा किया है कि उनके पति धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एशा फिल्मों में काम करे। धर्मेंद्र को एशा का डांस करना भी बिलकुल पसंद नहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
द कपिल शर्मा शो में एशा अपनी किताब अम्मा मिया के बारे में बात करने पहुंचीं और उन्होंने इस किताब के बारे में बातें करने के अलावा कई दिलचस्प किस्से भी सुनाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।