आर माधवन एक बार फिर बड़े पर्दे पर लोगों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हो गए हैं। अभिनेता साइंस फिक्शन 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' के बाद क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' लेकर आए हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसे कोई खास बढ़िया रिस्पांस नहीं मिल रहा है। वहीं, फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि शनिवार को फिल्म ने कितनी कमाई की।
Dhokha Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला आर माधवन की फिल्म का जादू, दूसरे दिन की इतनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' की कहानी एक अरबन कपल की है, जिसमें कई सारे ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं। एक पल में पति और पत्नी के बीच प्यार देखने को मिलता है, दूसरे ही पल पत्नी अपने पति को शूट करने के लिए कहती है। कुल मिलाकर फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है, लेकिन फिर भी यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक लुभाने में ज्यादा सफल नहीं हो पा रही हैं।
'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी। नेशनल सिनेमा डे के मौके पर रिलीज हुई फिल्म की कमाई ओपनिंग डे 1.25 करोड़ रुपये रही थी। वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। दूसरे दिन फिल्म ने महज 0.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई अब 2.50 करोड़ रुपये हो गई है।
'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' से टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार ने डेब्यू किया है। वहीं, फिल्म में आर माधवन, खुशहाली कुमार के अलावा अपारशक्ति खुराना और दर्शन कुमार भी शामिल हैं। यह फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र शर्मा और विक्रांत शर्मा द्वारा निर्मित।
Vikram Vedh Advance Booking: ऋतिक की 'विक्रम वेधा' की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले दिन बिके इतने टिकट