रामानंद सागर के हिट सीरियल 'रामायण' में सीता मां का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं दीपिका चिखलिया इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हाल ही में, रिलीज हुई फिल्म 'गालिब' में दीपिका ने आतंकी अफजल गुरु की पत्नी का रोल निभाया है, जिसके बाद अभिनेत्री की खूब आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स दीपिका को खरी-खोटी सुना रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दीपिका लोगों के निशाने पर आई है। आइए आपको अभिनेत्री के पुराने विवाद बताते हैं।
Dipika Chikhlia: आतंकी की पत्नी बनने से पहले दीपिका चिखलिया की इन हरकतों पर भड़क गए थे लोग, लगाई थी लताड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी पीएमओ को टैग करना पड़ा भारी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तमाम सेलेब्स की तरह दीपिका चिखलिया ने भी एक पोस्ट किया था। लेकिन इसमें उन्होंने एक गलती कर दी। अभिनेत्री ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई वाला पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिस को टैग करने की बजाय पाकिस्तान के पीएमओ को टैग कर दिया था। इसी वजह से लोगों ने उन्हें जमकर लताड़ा था। हालांकि, अभिनेत्री यह पोस्ट डिलीट कर चुकी हैं।
स्कूल यूनिफॉर्म वाली तस्वीर पर विवाद
दीपिका चिखलिया ने कुछ समय पहले अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिस वजह से वह खूब ट्रोल हुई थीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आई थीं। हालांकि, अभिनेत्री का लुक काफी अलग था। दीपिका चिखलिया वाइट शर्ट, स्कर्ट, टाई और शूज पहने हुए थीं। उनके दोस्तों का लुक भी इसी तरह का था। दीपिका चिखलिया का यह अवतार फैंस को पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया। दीपिका चिखलिया ने अपनी यह तस्वीर तुरंत डिलीट कर दी थी।
हाथ में वाइन वाली तस्वीर पर बवाल
दीपिका चिखलिया ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए हाथ में ड्रिंक का गिलास लिए खड़ी थीं। 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के बाद से लोगों के दिमाग में अभिनेत्री की छवि 'सीता' वाली ही बन गई है। ऐसे में इस तस्वीर के सामने आते ही उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई गई। इस विवाद पर सफाई देते हुए दीपिका ने लोगों को बताया था कि गिलास में वाइन या शराब नहीं थी।
तस्वीरें डिलीट करना पड़ा भारी
दीपिका चिखलिया ने ट्रोल होने के बाद अपनी इस पार्टी की तस्वीरों को डिलीट कर दिया था। हालांकि, लोगों ने इसके बाद भी उन्हें ट्रोल करना नहीं छोड़ा था, जिसके बाद उन्होंने दुख जताते हुए कहा था कि लोग उन्हें न तो इंसान समझते हैं और न ही एक एक्टर मानते हैं। लोगों के मन में वह अब भी 'सीता' हैं।