फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: शनिवार को फिर घटी ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई, धोखा समेत अन्य फिल्मों का ऐसा रहा कारोबार

Sun, 25 Sep 2022 08:27 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 25 Sep 2022 08:27 AM IST
सार

हर हफ्ते की तरह इस बार भी शुक्रवार को सिनेमाघरों पर कई नई फिल्में रिलीज की गई। बीते कुछ दिनों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र जहां अब अपनी लागत निकालने के करीब पहुंच गई है।

विज्ञापन
Saturday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 16 Chup Dhokha Vendhu Thanindhathu Kaadu
Box Office Report - फोटो : Social media

हर हफ्ते की तरह इस बार भी शुक्रवार को सिनेमाघरों पर कई नई फिल्में रिलीज की गई। बीते कुछ दिनों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र जहां अब अपनी लागत निकालने के करीब पहुंच गई है, तो वहीं सनी देओल की चुप और आर माधवन भी बॉक्स ऑफिस पर अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही है। इसी बीच शनिवार को हुई इन फिल्मों के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं वीकएंड की शुरुआत पर किस फिल्म ने की कितनी कमाई-

Saturday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 16 Chup Dhokha Vendhu Thanindhathu Kaadu
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र

दूसरे हफ्ते में रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई लगातार घटती जा रही थी। लेकिन, 23 सितंबर राष्ट्रीय सिनेमा दिवस इस फिल्म के लिए अच्छा शगुन लेकर आया। हालांकि, शनिवार को फिल्म की कमाई में फिर गिरावट देखने को मिली। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के 16वें दिन फिल्म ने देशभर में 5.20 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म ने अब तक कुल 246.63 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है। 

Brahmastra Weekend 3: लागत निकालने के करीब पहुंची ‘ब्रह्मास्त्र’, तीसरे शुक्रवार की कमाई का बना ये नया रिकॉर्ड

Saturday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 16 Chup Dhokha Vendhu Thanindhathu Kaadu
फिल्म- चुप - फोटो : सोशल मीडिया

चुपः रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट 

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और साउथ एक्टर दुलकर सलमान स्टारर फिल्म चुप ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं फिल्म की पहले दिन की कमाई भी ठीक-ठाक रही थी। लेकिन दूसरे दिन अब इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले शनिवार को सिर्फ 1.70 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 4.76 हो गई है। 

Vikram Vedh Advance Booking: ऋतिक की 'विक्रम वेधा' की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले दिन बिके इतने टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 16 Chup Dhokha Vendhu Thanindhathu Kaadu
धोखा राउंड द कॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

धोखाः राउंड दी कॉर्नर

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन साइंस फिक्शन फिल्म रॉकट्री के बाद अब सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के जरिए पर्दे पर वापस आए है। हालांकि, उनकी यह फिल्म दर्शकों पर कुछ खास असर नहीं छोड़ पा रही है। फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई है। इसी बीच अब फिल्म के दूसरे की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ने शनिवार को महज 0.55 करोड़ की कमाई की है। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 1.80 करोड़ पर पहुंच गया है। 

Brahmastra Box Office Collection Day 16: तीसरे शनिवार गिरी 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई, सिर्फ इतना किया कलेक्शन

विज्ञापन
Saturday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 16 Chup Dhokha Vendhu Thanindhathu Kaadu
वेंधु थानिंधथु काडू - फोटो : सोशल मीडिया

वेंधु थानिंधथु काडू

बॉक्स ऑफिस पर अब साउथ फिल्मों का जादू कम होता जा रहा है। बीते कुछ समय से रिलीज हो रही साउथ की फिल्में अब दर्शकों पर कोई खास असर नहीं छोड़ पा रही है। साउथ की ऐसी ही एक फिल्म 'वेंधु थानिंधथु काडू' पहले दिन धमाकेदार शुरुआत करने के बाद अब काफी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। वहीं, बात करें शनिवार को हुई कमाई के बारे में तो फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 1.45 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही अब फिल्म के कुल कलेक्शन 31.94 करोड़ हो गया है। 

PS 1 Advance Booking: भारत से पहले विदेशों में शुरू हुई पीएस 1 की एडवांस बुकिंग, USA में कमा डाले इतने करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed