सब्सक्राइब करें

Kabhi Khushi Kabhie Gham: कभी खुशी कभी गम को 22 साल पूरे, काजोल ने पोस्ट साझा कर सेट से जुड़ी यादें कीं ताजा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 14 Dec 2023 06:35 PM IST
सार

फिल्म के 22 साल पूरे होने पर करण और काजोल ने सोशल मीडिया पर नोट साझा किया है। काजोल ने फिल्म में बाल कलाकार के रूप में आर्यन खान के ऑनस्क्रीन डेब्यू को याद किया।

विज्ञापन
Dhunki Star Shah Rukh Khan Starrer Kabhi Khushi Kabhi Gham completed 22 years Kajol shared a heartfelt Note
कभी खुशी कभी गम - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्ममेकर करण जौहर की ब्लॉकबस्टर फिल्म कभी खुशी कभी गम के आज 22 वर्ष पूूरे हो गए हैं। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान जैसे बड़े स्टार नजर आए हैं। फिल्म के 22 साल पूरे होने पर करण और काजोल ने सोशल मीडिया पर नोट साझा किया है। काजोल ने फिल्म में बाल कलाकार के रूप में आर्यन खान के ऑनस्क्रीन डेब्यू को याद किया। साथ ही यह बताया कि करण जौहर गर्मी के कारण सेट पर बेहोश हो गए थे।


 
Trending Videos
Dhunki Star Shah Rukh Khan Starrer Kabhi Khushi Kabhi Gham completed 22 years Kajol shared a heartfelt Note
कभी खुशी कभी गम - फोटो : Youtube

काजोल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक रील साझा कर लिखा, 'कभी खुशी कभी गम के 22 साल पूरे। एक और शब्द, लेकिन कभी न खत्म होने वाली यादें, यश अंकल ने वास्तव में इस फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्मिस्तान स्टूडियो में स्थायी रूप से नए मेकअप रूम बनाए क्योंकि वैनिटी वैन के साथ भी यह बड़ी स्टार कास्ट के लिए पर्याप्त नहीं था।' 

Dunki: वैष्णो देवी के बाद साईं बाबा की शरण में पहुंचे किंग खान, बेटी सुहाना भी पिता संग शिरडी में हुईं स्पॉट



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhunki Star Shah Rukh Khan Starrer Kabhi Khushi Kabhi Gham completed 22 years Kajol shared a heartfelt Note
कभी खुशी कभी गम में आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल ने आगे करण दौहर के बारे में बताते हुए लिखा, 'करण जौहर फिल्म के सेट पर शुरुआती दिनों में डिहाइड्रेशन के चलते बेहोश हो जाते थे, क्योंकि सच में वहां पर बहुत ही ज्यादा गर्मी थी।।' फिल्म से जुड़े पलों को याद करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'इस फिल्म से आर्यन खान ने स्क्रीन पर अपना डेब्यू किया था। मुझे लगता है यह मेरा भी पहला ही कमबैक था। ये पहली बार था जब मैं एक बड़े पिरामिड के सामने खड़ी हुई थी। तो हां, ये फिल्म सच में जिंदगी और सिनेमा दोनों ही मायनों से बहुत बड़ी फिल्म है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

Dhunki Star Shah Rukh Khan Starrer Kabhi Khushi Kabhi Gham completed 22 years Kajol shared a heartfelt Note
'कभी खुशी कभी गम' पर बोले करण जौहर - फोटो : social media

इसके अलावा करण जौहर ने भी फिल्म के 22 साल पूर् होने पर एक रील साजा कर फिल्म की टीम का आभार व्यक्त किया है। इस यात्रा को सबसे यादगार बनाने के लिए शानदार और उदार कलाकारों, अमित जी, जया जी, शाहरुख भाई, काजोल, डुग्गू और बेबो और फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों का हमेशा आभारी रहूंगा। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


 
विज्ञापन
Dhunki Star Shah Rukh Khan Starrer Kabhi Khushi Kabhi Gham completed 22 years Kajol shared a heartfelt Note
कभी खुशी कभी गम - फोटो : सोशल मीडिया

कभी खुशी कभी गम में शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान के अलावा अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में बिग बी ने शाहरुख और ऋतिक के पिता यशवर्धन का किरदार निभाया था। वहीं, उनकी रियल लाइफ पार्टनर जया बच्चन ने उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी नंदिनी का किरदार निभाया था। 

Fighter: फाइटर के पहले गाने 'शेर खुल गए' का टीजर जारी, दीपिका-ऋतिक के स्टाइलिश मूव्स की दिखी झलक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed