{"_id":"69c2aeabcce0fc9ee207457a","slug":"dhurandhar-2-box-office-collection-day-6-total-earnings-on-tuesday-2026-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhurandhar 2 BO: छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर रहा 'धुरंधर 2' का दबदबा, मंगलवार को रणवीर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhurandhar 2 BO: छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर रहा 'धुरंधर 2' का दबदबा, मंगलवार को रणवीर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Tue, 24 Mar 2026 09:03 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 24 Mar 2026 09:03 PM IST
सार
Dhurandhar 2 Box Office Report: फिल्म 'धुरंधर 2' को दर्शक प्यार दे रहे हैं। छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा रहा। जानिए मंगलवार का कलेक्शन।
विज्ञापन
धुरंधर 2
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज से पहले ही इस फिल्म की काफी चर्चा थी। रिलीज के बाद इसे इसका फायदा मिला। फिल्म ने 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। दर्शकों में फिल्म को लेकर इस कदर क्रेज है कि इसने शनिवार और रविवार को 100-100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं इसने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन
- ओपनिंग डे पर फिल्म 'धुरंधर 2' ने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
- दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई और इसने 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- तीसरे दिन इसकी कमाई 113 करोड़ रुपये पहुंच गई।
- चौथे दिन फिल्म ने जबरदस्त 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- पांचवें दिन इसकी कमाई घटी और इसने 65 करोड़ रुपये ही कमाए।
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' की मंगलवार की कमाई
छठे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 40.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पेड प्रीव्यू में इसने कुल 43 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 559.26 करोड़ रुपये हो गया है। देर रात इस आंकड़े में इजाफा हो सकता है।
कमाई के मामले में इस फिल्म ने छह दिनों में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' और 'पठान' को पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म पहले पार्ट 'धुरंधर' से भी ज्यादा कमाई कर रही है।

- फोटो : एक्स
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' सिर्फ भारत में ही नहीं ,वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। दुनियाभर में आज इसने 829 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 250 से 300 करोड़ रुपये बताया जाता है। इस लिहाज से इस फिल्म ने छठे दिन ठीक-ठाक कमाई की है।
'धुरंधर 2' सिर्फ भारत में ही नहीं ,वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। दुनियाभर में आज इसने 829 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 250 से 300 करोड़ रुपये बताया जाता है। इस लिहाज से इस फिल्म ने छठे दिन ठीक-ठाक कमाई की है।
विज्ञापन
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और दानिश पंडोर जैसे कलाकार हैं। आदित्य धर इसके निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि एक भारतीय जासूस पाकिस्तान में जाता है और भारत के खिलाफ साजिशों को रोकने की कोशिश करता है।