बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की धूम देखने को मिल रही है। फिल्म हर बीतते दिन के साथ कमाई में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब जानते हैं कि अपने पहले सोमवार को ‘धुरंधर 2’ ने कैसा प्रदर्शन किया? जबकि ‘धुरंधर 2’ के मुकाबले पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ कहां टिक पाती है?
Box Office Collection: पांच दिनों में 500 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर 2’, पहले सोमवार को इतनी हुई कमाई
Box Office Report: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जबकि दूसरी ओर पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ संघर्ष करती नजर आ रही है। जानते हैं अब सोमवार को कैसा रहा ‘धुरंधर 2’ का हाल और ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने की कितनी कमाई…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले सोमवार को इतनी हुई कमाई
‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले रविवार को 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी। जिससे फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली थी। हालांकि, अब पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में अपने बीते दिनों के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को ‘धुरंधर 2’ ने सैकनिल्क के मुताबिक, सिर्फ 65 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह से अब फिल्म का कुल कलेक्शन सैकनिल्क के मुताबिक, 519.12 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन
- 'धुरंधर 2' ने पहले दिन 145 करोड़ रुपये (पेड प्रिव्यू सहित) कमाए।
- दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- तीसरे दिन फिल्म ने 113 करोड़ रुपये कमाए।
- चौथे दिन रविवार को फिल्म ने सबसे अधिक 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- ‘धुरंधर 2’ ने शुरुआती तीन दिनों में करीब 339.27 करोड़ रुपये जुटा लिए थे।
- इस मामले में इसने शाहरुख खान की 'पठान'-'जवान' और रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के तीन दिनों के कलेक्शन को धूल चटा दी थी।
- हालांकि, अब पांचवें दिन पहले सोमवार को फिल्म की कमाई 65 करोड़ रुपए पर आकर रुकी है।
800 करोड़ रुपए पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी अच्छी कमाई कर रही है। यही कारण है कि फिल्म ने सिर्फ पांच दिनों में ही वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। पांचवें दिन का कलेक्शन मिलाकर 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 829.76 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
वहीं दूसरी ओर पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। हालांकि, कमजोर कहानी और 'धुरंधर 2' से मुकाबले के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। पांचवें दिन सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 1.96 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन पांच दिनों में 62.26 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।