सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस नहीं रुक रहा 'धुरंधर' का तूफान, 'द राजा साब' के अलावा जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 23 Jan 2026 07:43 AM IST
सार

Box Office Collection: फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज को आज पूरे 50 दिन हो चुके हैं। लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही। 'धुरंधर' के सामने प्रभास की 'द राजा साब' हो या फिर आमिर खान की 'हैप्पी पटेल', टिक नहीं पा रही। जानें इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

विज्ञापन
Dhurandhar Box Office Collection Day 50 the raja saab rahu ketu happy patel khatarnak jasoos collection earnin
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का जादू सिनेमाघरों में अभी भी बरकरार है। 'धुरंधर' लगातार 'द राजा साब', 'हैप्पी पटेल' और 'राहु केतु' को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही है। जानिए, इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है।

Trending Videos
Dhurandhar Box Office Collection Day 50 the raja saab rahu ketu happy patel khatarnak jasoos collection earnin
धुरंधर - फोटो : X
'धुरंधर' का अब का कलेक्शन
  • पहले दिन (ओपनिंग डे) - 28 करोड़ रुपये
  • पहला हफ्ता (कुल) - 207.25 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता (कुल) - 253.25 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता (कुल) - 172 करोड़ रुपये
  • चौथा हफ्ता (कुल) - 106.5 करोड़ रुपये
  • पांचवां हफ्ता (कुल) - 51.25 करोड़ रुपये
  • छठा हफ्ता (कुल) - 26.35 करोड़ रुपये
  • 43वें दिन का कलेक्शन - 1.75 करोड़ रुपये
  • 44वें दिन का कलेक्शन - 3 करोड़ रुपये
  • 45वें दिन का कलेक्शन - 3.75 करोड़ रुपये
  • 46वें दिन का कलेक्शन - 1.5 करोड़ रुपये
  • 47वें दिन का कलेक्शन - 1.65 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar Box Office Collection Day 50 the raja saab rahu ketu happy patel khatarnak jasoos collection earnin
धुरंधर - फोटो : X

'धुरंधर' का आज का कलेक्शन
आदित्य धर की 'धुरंधर' की रिलीज को आज शुक्रवार को पूरे 50 दिन हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का जलवा अभी भी कायम है। 48वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये कमाए। 49वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं आज शुक्रवार का कलेक्शन अभी तक सामने नहीं आया है। बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने अभी तक कुल 830.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 50 the raja saab rahu ketu happy patel khatarnak jasoos collection earnin
द राजा साब - फोटो : X

'द राजा साब' का कारोबार
प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी को सिनेमाघरों रिलीज हुई है। इस फिल्म की रिलीज को आज शुक्रवार को पूरे 15 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने पेड प्रिव्यू में 9.15 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। पहले दिन इस फिल्म ने 53.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं पहले हफ्ते में प्रभास की फिल्म ने कुल 130.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 8वें दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये और 9वें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 10वें दिन फिल्म ने 2.6 करोड़ रुपये और 11वें दिन 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की। 12वें दिन 8 लाख रुपये और 13वें दिन फिल्म ने 7 लाख रुपये की कमाई की। 14वें दिन 'द राजा साब' ने 51 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 'द राजा साब' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 142.71 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

विज्ञापन
Dhurandhar Box Office Collection Day 50 the raja saab rahu ketu happy patel khatarnak jasoos collection earnin
राहु केतु - फोटो : X

'राहु-केतु' का कलेक्शन
पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'राहु-केतु' 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये और चौथे दिन 55 लाख रुपये की कमाई की। पांचवें दिन फिल्म ने 5 लाख रुपये और छठे दिन 35 लाख रुपये का कारोबार किया। 7वें दिन फिल्म ने 27 लाख रुपये की कमाई की है। 'राहु-केतु' ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 6.07 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: सनी देओल की 'देश भक्ति' फिल्म 'बॉर्डर 2' का अजय देवगन ने किया समर्थन, लिखा- 'हम भारतीय होने के नाते...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed