‘धुरंधर’ लगभग 45 दिनों से सिनेमाघरों में मौजूद है। आज रविवार को इसकी कमाई में फिर उछाल दिखा। जानिए, ‘धुरंधर’ के अलावा हालिया रिलीज ‘द राजा साब’ का कलेक्शन रविवार को कितना रहा।
2 of 5
फिल्म ‘धुरंधर’
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को बढ़ा ‘धुरंधर’ का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने रविवार को 3.36 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं शनिवार को इसने 3 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 824.71 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म रिलीज के 45 दिन बाद भी दर्शकों को पसंद आ रही है।
3 of 5
फिल्म ‘धुरंधर’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर 2’ का फैंस हो इंतजार
‘धुरंधर’ की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी थी। 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें भी रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। पहली फिल्म के कई कलाकार दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगे। इस फिल्म की टक्कर सिनेमाघरों में साउथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ होगी।
4 of 5
फिल्म ‘द राजा साब’
- फोटो : एक्स-@rajasaabmovie
‘द राजा साब’ का नहीं चला जादू
साउथ फिल्म ‘द राजा साब’ के लिए रविवार का दिन कुछ खास नहीं रहा। इसने रिलीज के दसवें दिन यानी आज सिर्फ 1.94 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं शनिवार को इसने 3 करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 138.69 करोड़ रुपये हुआ है।
5 of 5
फिल्म 'धुरंधर' और 'द राजा साब'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
नई फिल्में नहीं दे पाएगी टक्कर
फिल्म ‘द राजा साब’ और ‘धुरंधर’ के अलावा इन दिनों ‘हैप्पी पटेल’ और ‘राहु केतु’ भी सिनेमाघरों में मौजूद हैं। इन दोनों फिल्मों ने रिलीज के तीसरे दिन काफी कम कमाई की। ‘हैप्पी पटेल’ और ‘राहु केतु’ ने 1.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्में दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आईं।