फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के आगे टिक पा रही प्रभास की 'द राजा साब'? जानें बाकी फिल्मों का हाल

Sun, 18 Jan 2026 08:14 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 18 Jan 2026 08:14 AM IST
सार

Box Office Report: सिनेमाघरों में 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 'धुरंधर' के अलावा जानिए हालिया रिलीज ‘द राजा साब’, 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस', और 'राहु केतु' जैसी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

विज्ञापन
dhurandhar day 45 the raja saab day 10 rahu ketu happy patel khatarnak jasoos box office collection earning
बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
आज रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए पूरे 45 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी इसका जादू दर्शकों पर चल रहा है। फिल्म 'धुरंधर' हालिया रिलीज सभी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। वहीं प्रभास की ‘द राजा साब’ भी इसके आगे टिक नहीं पा रही। जानिए, आज इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कारोबार किया है।
dhurandhar day 45 the raja saab day 10 rahu ketu happy patel khatarnak jasoos box office collection earning
फिल्म 'धुरंधर' - फोटो : X

'धुरंधर' का अब का कलेक्शन

  • पहले दिन (ओपनिंग डे) - 28 करोड़ रुपये
  • पहला हफ्ता (कुल) - 207.25 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता (कुल) - 253.25 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता (कुल) - 172 करोड़ रुपये
  • चौथा हफ्ता (कुल) - 106.5 करोड़ रुपये
  • पांचवां हफ्ता (कुल) - 51.25 करोड़ रुपये
  • छठा हफ्ता (कुल) - 26.35 करोड़ रुपये
  • 43वें दिन का कलेक्शन - 1.75 करोड़ रुपये
dhurandhar day 45 the raja saab day 10 rahu ketu happy patel khatarnak jasoos box office collection earning
धुरंधर - फोटो : इंस्टाग्राम

'धुरंधर' का आज का कलेक्शन
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' को आज रविवार को रिलीज हुए पूरे 45 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करती जा रही है। 44वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ रुपये कमाए। अभी तक रविवार का कलेक्शन सामने नहीं आया है। बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने अभी तक कुल 821.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dhurandhar day 45 the raja saab day 10 rahu ketu happy patel khatarnak jasoos box office collection earning
द राजा साब - फोटो : X

'द राजा साब' का कारोबार
प्रभास की हॉरर फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी 2026 को रिलीज हुई है। इस फिल्म ने पेड प्रिव्यू में 9.15 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। पहले हफ्ते इस फिल्म ने कुल 130.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जो 'धुरंधर' की पहले हफ्ते की कमाई (207.25) के आगे काफी कम है। 8वें दिन प्रभास की फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं 9वें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'द राजा साब' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 136.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
dhurandhar day 45 the raja saab day 10 rahu ketu happy patel khatarnak jasoos box office collection earning
राहु-केतु - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'राहु-केतु' की कमाई
पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म 'राहु-केतु' 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं कुल मिलाकर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 2.6 करोड़ रुपये ही कमाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed