फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘हैप्पी पटेल’ और ‘राहु केतु’ की दूसरे दिन क्या रही कमाई? वीकएंड का फायदा उठा सकी ये फिल्में

Sat, 17 Jan 2026 08:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 17 Jan 2026 08:44 PM IST
सार

Movie Happy Patel Khatarnaak Jasoos And Rahu Ketu Day 2 Collection: शुक्रवार को आमिर खान स्टारर ‘हैप्पी पटेल’ के अलावा कॉमडी ड्रामा फिल्म ‘राहु केतु’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों ने दूसरे दिन यानी शनिवार को कितनी कमाई की है, जानिए?

विज्ञापन
Happy Patel Khatarnaak Jasoos And Rahu Ketu Movie Day 2 Saturday Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को दो नई बॉलीवुड फिल्मों ने थिएटर में दस्तक दी। एक आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ है। दूसरी पुलिकत सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर ‘राहु केतु’ है। इन दोनों फिल्मों पर ओपनिंग डे पर कोई बड़ा कमाल नहीं किया। क्या ये दोनों फिल्में रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को अपने कलेक्शन में बढ़ोतरी कर सकी? जानिए। 

Happy Patel Khatarnaak Jasoos And Rahu Ketu Movie Day 2 Saturday Box Office Collection
फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ - फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions

‘हैप्पी पटेल’ ने दूसरे दिन की कितनी कमाई? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। आज यानी शनिवार को इसने 94 लाख रुपये (शुरुआती आंकड़े) की कमाए हैं।  फिल्म वीकएंड का फायदा नहीं उठा सकी है। ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 2.19 करोड़ रुपये है। 

Happy Patel Khatarnaak Jasoos And Rahu Ketu Movie Day 2 Saturday Box Office Collection
फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

आमिर की फिल्म को दर्शकों से मिला ठंडा रेस्पॉन्स  
फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ 90 के दशक के गैंगस्टर को लेकर बुनी गई कहानी है। इसमें जासूसी, कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। लेकिन फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ अपनी कहानी को दर्शकों तक ठीक से नहीं कर पाती है। फिल्म में आमिर खान भी हैं, उनका किरदार हटकर है। लेकिन उनका जादू भी दर्शकों पर नहीं चल सका है। फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में वीर दास, आमिर खान के अलावा मोना सिंह, शारिब हाशमी, सृष्टि तावड़े और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स भी नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Patel Khatarnaak Jasoos And Rahu Ketu Movie Day 2 Saturday Box Office Collection
फिल्म 'राहु केतु' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘राहु केतु’ ने कलेक्शन में की बढ़ोतरी 
पुलिकत सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर ‘राहु केतु’ ने जरूर रिलीज के दूसरे दिन अपने कलेक्शन में बढ़ोतरी की है। फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं आज शनिवार को इस फिल्म ने 1.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘राहु केतु’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 2.13 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
Happy Patel Khatarnaak Jasoos And Rahu Ketu Movie Day 2 Saturday Box Office Collection
फिल्म 'राहु केतु' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘हैप्पी पटेल’ से आगे निकली ‘राहु केतु’ 
शनिवार का कलेक्शन देखें तो ‘राहु केतु’ ने ‘हैप्पी पटेल’ से कमाई के मामले में बाजी मारी है। वैसे इन फिल्मों का मुकाबला ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ से भी है। आज शनिवार को यानी रिलीज के 44वें दिन 2.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन ‘धुरंधर’ ने किया। वहीं ‘द राजा साब’ ने भी रिलीज के नौवें दिन 2.13 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed