{"_id":"5d6a5c338ebc3e93d33e4d7c","slug":"dia-mirza-and-ex-husband-sahil-sangha-spotted-together-after-separation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलग होने के बाद पहली बार पति के साथ दिखीं ये एक्ट्रेस, हाल ही में खत्म हुआ है 12 साल का रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अलग होने के बाद पहली बार पति के साथ दिखीं ये एक्ट्रेस, हाल ही में खत्म हुआ है 12 साल का रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 31 Aug 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dia Mirza And Ex Husband Sahil Sangha
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते दिनों दीया मिर्जा (Dia Mirza) पति साहिल सांगा (Sahil Sangha) से अलग हो गईं। दीया ने इस बात का खुलासा खुद एक पोस्ट करके किया था। दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया जिसके बाद शादी का फैसला लिया था। अब अलग होने के बाद दीया पहली बार अपने पति के साथ नजर आईं।
2 of 5
दीया और साहिल
- फोटो : Social Media
हालांकि दोनों अलग-अलग कारों में आए थे। अलग होने की जानकारी देते हुए दीया ने कहा था कि अलग होने के बाद भी वह साहिल की अच्छी दोस्त बनी रहेंगी और अलग होने का फैसला दोनों ने साथ मिलकर लिया है। इस दौरान दोनों के चेहरों पर उदासी देखने को मिली।
3 of 5
Dia Mirza and Sahil Sangha
- फोटो : file photo
बता दें दीया ने 1 अगस्त को लिखा था- '11 साल साथ में बिताने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। हम अच्छे दोस्त रहेंगे और एक दूसरे के प्रति प्यार और आदर की भावना रहेगी। हमारी यात्रा हमें अलग-अलग रास्तों तक ले जा सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Dia Mirza and Sahil Sangha
- फोटो : file photo
दीया ने कहा था- 'हमने जो भी समय बिताया हम उसके आभारी हैं। हम अपने परिवार और अपने दोस्तों को उनके प्यार और हमें समझने के लिए धन्यवाद देते हैं। मीडिया से अनुरोध है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।' दीया और साहिल ने दिल्ली के घिटोरनी के एक फॉम हाउस में 18 अक्टूबर, 2014 को शादी की थी। हालांकि यह कपल 2008 से रिलेशनशिप में था।
विज्ञापन
5 of 5
Dia Mirza and Sahil Sangha
- फोटो : file photo
इन दोनों ने आर्य समाज रीति से शादी की थी। शादी में दीया मिर्जा ने रितु कुमार का डिजाइनर लहंगा पहना था तो वहीं साहिल ऑफ व्हाइट और गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी। इस शादी में कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे जिसमें सुष्मिता सेन, राजकुमार हिरानी के अलावा कई और सेलेब्स इस जश्न का हिस्सा बने थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।