{"_id":"5d6a20498ebc3e01463f22a1","slug":"rakhi-sawant-says-deepak-kalal-is-like-my-brother-at-the-launch-of-her-item-song-chhappan-chhuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिसके साथ लाइव सुहागरात मनाने वाली थीं राखी, अब उसे बताया 'भाई', बोलीं- 'उनकी दोनों...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिसके साथ लाइव सुहागरात मनाने वाली थीं राखी, अब उसे बताया 'भाई', बोलीं- 'उनकी दोनों...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 31 Aug 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपक कलाल,राखी सावंत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर इन दिनों राखी सावंत (Rakhi Sawant) और दीपक कलाल (Deepak Kalal) के वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। शादी के बाद राखी सावंत के सुर बदले बदले नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दीपक कलाल, राखी सावंत की शादी के बाद से ही भड़के हुए हैं। दीपक लगातार उनपर कुछ न कुछ टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि राखी भी दीपक को मुंहतोड़ जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : social media
लेकिन इन सब से दूर राखी वर्क फ्रंट पर जमकर मेहनत कर रही हैं। हाल ही में राखी का नया आइटम सॉन्ग छप्पन छुरी रिलीज हुआ है। इसी के प्रमोशन के दैरान जब राखी मीडिया से मुखातिब हुईं तो उन्होंने दीपक कलाल के बारे में सनसनी खेज खुलासे कर दिए। मीडिया ने जब राखी से उनकी शादी पर सवाल किया तो उन्होंने कहा- हां मेरी शादी हो चुकी है और मेरे पति मुझसे बहुत प्यार करते हैं।
3 of 5
rakhi sawant, deepak kalal
- फोटो : social media
दीपक कलाल से रिश्ते के सवाल पर राखी ने कहा- वो तो मेरे भाई जैसे हैं। जीहां जिस दीपक कलाल (Deepak Kalal) से राखी सावंत ने शादी का वादा किया था और जिसके साथ उन्होंने लाइव सुहागरात मनाने की कसमें खाईं थीं अब उसी दीपक कलाल को राखी सावंत ने भाई बना लिया है। राखी ने इस दौरान ये भी कहा कि दीपक की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपक कलाल
- फोटो : social media
इससे पहले राखी सावंत की ननद ने दीपक कलाल की जमकर पिटाई की थी। इस पिटाई का वीडियो राखी ने अपने अकाउंट पर शेयर किया था। राखी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, मेरे पति की बहन ने दीपक की धुनाई की।
विज्ञापन
5 of 5
Deepak Kalal
बता दें राखी की शादी की तस्वीरें वायरल होते ही दीपक कलाल भड़क गए थे। उन्होंने उनसे 4 करोड़ लौटाने की बात कही थी। एक वीडियो शेयर करते हुए दीपक कलाल ने कहा था कि 'पूरे 4 करोड़ तुझे मैंने गिन-गिन के दिए। अगर चार दिन के अंदर मेरे पैसे नहीं लौटाए तो जिंदगी खराब कर दूंगा।' दीपक कलाल वो शख्स हैं, जिनकी राखी के साथ शादी को लेकर काफी खबरें वायरल हुई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।