{"_id":"5d4298148ebc3e6d1425f9f3","slug":"dia-mirza-and-sahil-sangha-enjoyed-japan-trip-before-5-months-of-separation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 महीने पहले पति के साथ रोमांटिक हॉलीडे पर गई थीं दीया मिर्जा, फिर अचानक क्यों लिया तलाक का फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
5 महीने पहले पति के साथ रोमांटिक हॉलीडे पर गई थीं दीया मिर्जा, फिर अचानक क्यों लिया तलाक का फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
dia mirza
- फोटो : social media
Link Copied
दीया मिर्जा के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है । दीया अपने पति साहिल सांगा से तलाक लेने जा रही हैं । दीया और साहिल की शादी अक्टूबर 2014 में हुई थी । 5 साल में ही दीया और साहिल ने अलग होने का फैसला कर लिया । दीया और साहिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिख अपने फैंस को जानकारी दी ।
Trending Videos
2 of 6
dia mirza
- फोटो : social media
दीया ने पोस्ट में लिखा, '11 साल साथ में बिताने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। हम अच्छे दोस्त रहेंगे और एक दूसरे के प्रति प्यार और आदर की भावना रहेगी। हमारी यात्रा हमें अलग-अलग रास्तों तक ले जा सकती है। हमने जो भी समय बिताया हम उसके आभारी हैं। हम अपने परिवार और दोस्तों को उनके प्यार और हमें समझने के लिए धन्यवाद देते हैं। मीडिया से अनुरोध है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
dia mirza
- फोटो : social media
दीया और साहिल ने अचानक ये फैसला क्यों लिया, इसकी वजह सामने नहीं आई है । बता दें कि दो हफ्ते पहले यानी 16 जुलाई को साहिल का बर्थडे था । इस मौके पर दीया ने पति को विश करते हुए फोटो शेयर की थी । तस्वीर के साथ दीया ने लिखा, 'सबसे प्यारे इंसान को जन्मदिन की बधाई ।' इसके साथ दीया ने दिल वाला इमोजी भी लगाया ।
वहीं 5 महीने पहले ये कपल जपान घूमने गया था । साहिल ने जापान की बहुत सी तस्वीरें दीया के साथ शेयर की थीं । तस्वीरों से लग रहा है कि दोनों के बीच बहुत प्यार है । एक फोटो पर साहिल ने लिखा था, 'माई जपानीज वाइफ' । तस्वीरों में दीया और साहिल काफी खुश दिख रहे हैं । ऐसे में अचानक तलाक का फैसला हैरान करने वाला है ।
A post shared by Sahil Sangha (@sahil_insta_sangha) on
विज्ञापन
5 of 6
dia mirza
- फोटो : social media
दीया मिर्जा और साहिल सांगा दोनों एक-दूसरे को 11 साल से जानते हैं। 18 अक्टूबर 2014 को दीया मिर्जा ने अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांगा के साथ दिल्ली में शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। दीया और साहिल अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते रहे हैं। दीया और साहिल की प्रोडक्शन कंपनी भी है। जिसका नाम बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।