बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो आएदिन अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ साझा करती रहती हैं। दीया लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। अब उन्होंने जानकारी दी है कि वो दो महीने पहले ही मां बन चुकी हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। दीया ने बताया 14 मई को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम अव्यान आजाद है। मालूम हो कि दीया ने इसी साल 15 फरवरी को बिजनसमैन वैभव रेखी से शादी की है। शादी के लगभग डेढ़ महीने बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी अपने फैंस को दी थी।
Dia Mirza Baby Boy: मां बनीं दीया मिर्जा, शादी के चार महीने बाद दिया बेटे को जन्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने आगे लिखा, 'ये शब्द इस समय वैभव और मेरी भावनाओं का पूरी तरह से उदाहरण हैं। हमारे दिल की धड़कन, हमारे बेटे अव्यान आजाद रेखी का जन्म 14 मई को हुआ था। जल्दी पहुंचने के बाद, नवजात आईसीयू में नर्सों और डॉक्टरों द्वारा हमारे छोटे से चमत्कार की देखभाल की गई है।'
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'मेरी गर्भावस्था के दौरान अचानक मुझे एक ऑपरेशन करना पड़ा, जिससे मुझे गंभीर संक्रमण 'सेप्सिस' खतरा बढ़ गया था, जिससे मेरी जान को भी खतरा था। शुक्र है, हमारे डॉक्टर द्वारा समय पर देखभाल और हस्तक्षेप ने आपातकालीन सी-सेक्शन के माध्यम से हमारे बच्चे का सुरक्षित जन्म सुनिश्चित किया। जब हमने अपनी नन्हीं सी जान को इस संसार में विस्मय और आश्चर्य से देखा तो हमने उससे ये सीखा कि पूरी विनम्रता के साथ ब्रह्मांड और पितृत्व पर भरोसा करना है न कि डरना है।'
दीया मिर्जा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर वो सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखती हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने मास्क पहनने को लेकर कहा था, 'कल मैं लिंकिंग रोड से गुजरी वहां लगभग सभी विक्रेताओं ने मास्क नहीं पहने थे। वहां मैंने कई ग्राहकों को ठुड्डी मास्क अटकाए या बिना मास्क पहने देखा। ये बात बेहद डरावनी है कि पूरी सड़क पर कितनी भीड़ थी।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीया मिर्जा साल 2020 में आई फिल्म 'थप्पड़' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू पवेल गुलाटी और अन्य स्टार्स थे। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। तो वहीं इसके पहले दीया फिल्म 'संजू' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने मान्यता दत्त का रोल अदा किया था।