भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला तीन नवंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस वक्त दिल्ली का मौसम प्रदूषण के लिहाज से काफी खराब है। दिल्ली में दिवाली के बाद प्रदूषण की मात्रा में काफी इजाफा हुआ है। इस बीच कई लोगों ने खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए मैच दिल्ली से बाहर कराने की मांग की। इन सभी अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए डीडीसीए के अधिकारियों ने साफ किया कि मैच तय समय पर अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने होने वाले इस टूर्नामेंट पर सवाल खड़े किए हैं।
दिल्ली में प्रदूषण के बीच भारत-बांग्लादेश का मैच कराने पर भड़कीं दीया मिर्जा, BCCI पर लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीया मिर्जा ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें दिल्ली के AQI 412 दिखाया है। साथ ही उन्होंने इस तस्वीर के जरिये ये भी बताया, कि कितने नंबर तक यह प्रदूषण खतरनाक साबित हो सकता है। यह प्रदूषण का बेहद गंभीर स्तर है, जो लोगों को नुकसान पहुंचाता है।
It is baffling that the @BCCI has decided to go ahead with the T20 match despite the AQI’s severe 412! This complete denial of the hazards of exposing ourselves to pollution is what cripples our ability to seek and implement swift solutions. #MyRightToBreathe #BreatheLife pic.twitter.com/lPZNLfTShq
— Dia Mirza (@deespeak) October 31, 2019
बता दें कि दिल्ली की प्रदूषण को लेकर कुछ पर्यावरणविदों ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को पत्र भी लिखा था, जिसमें बताया गया था कि इस वायु प्रदूषण की वजह से खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने में काफी परेशानी आ सकती है और स्वास्थ्य समस्याएं भी खड़ी हो सकती हैं, लेकिन बीसीसीआई ने इसे अस्वीकार कर दिया है।
इससे पहले दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत खराब हो गया था, जिससे मैच को दिल्ली में कराए जाने को लकर सवाल खड़े होने लगे थे। मगर अब दिल्ली क्रिकेट संघ ने साफ कर दिया है कि मैच अपने तय समयानुसार यानी रविवार तीन नवंबर को दिल्ली में ही होगा।
Venus म्यूजिक के मालिक और मशहूर प्रोड्यूसर चंपक जैन का निधन, बॉलीवुड ने जताया दुख