एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने शादी के 5 साल बाद पति साहिल सांगा से अलग होने का एलान किया है। दोनों ने आपसी सहमति से ये फैसला लिया। दीया ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी।
शादी के 5 साल बाद पति से अलग होने जा रहीं दीया मिर्जा, खुद पोस्ट लिखकर दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीया ने पोस्ट में लिखा कि '11 साल साथ में बिताने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। हम अच्छे दोस्त रहेंगे और एक दूसरे के प्रति प्यार और आदर की भावना रहेगी। हमारी यात्रा हमें अलग-अलग रास्तों तक ले जा सकती है। हमने जो भी समय बिताया हम उसके आभारी हैं।'
दीया ने आगे लिखा कि 'हम अपने परिवार और अपने दोस्तों को उनके प्यार और हमें समझने के लिए धन्यवाद देते हैं। मीडिया से अनुरोध है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।' दीया मिर्जा और साहिल सांगा दोनों एक दूसरे को 11 साल से जानते थे। दीया मिर्जा का ये पोस्ट उनके फैंस के लिए भी हैरान करने वाला है।
pic.twitter.com/R1EyIvqCKt
— Dia Mirza (@deespeak) August 1, 2019
18 अक्टूबर 2014 को दीया मिर्जा ने अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांगा के साथ दिल्ली में शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। दीया और साहिल अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते रहे हैं। यही नहीं कुछ दिनों पहले ही 16 जुलाई को साहिल सांगा के जन्मदिन पर दीया ने एक प्यारा सा पोस्ट लिखकर उन्हें शुभकामनाएं भी दी थीं।
दीया की मां दीपा भारतीय हैं जबकि उनके पिता फैंक हैडरिच जर्मन। 4 साल की उम्र में ही उनके माता-पिता का तलाक हो गया। दीया की मां ने हैदराबाद के ही रहने वाले अहमद मिर्जा से दूसरी शादी की, जिसके बाद दीया ने अपने नाम के आगे भी मिर्जा लिखना शुरू कर दिया। 16 साल की उम्र में दीया मिर्जा ने काम करना शुरू कर दिया था। वो एक मल्टीमीडिया कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। कॉलेज के दिनों से ही दीया को कई बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे।