पिछले दिनों एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया था कि वो मां बनने वाली हैं। दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ इसी साल 15 फरवरी को शादी की थी। इसके बाद अब दीया ने अपने फैंस को ईस्टर की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर की है।
खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए दीया मिर्जा ने फैंस को दी ईस्टर की बधाई, जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सनशाइन संडे, हैप्पी ईस्टर।' इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंन ऑफ व्हाइट कलर की ढीली-ढाली ड्रेस पहनी हुई है और उनके बाल खुले हुए हैं। दीया बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
इसके पहले अपने मां बनने की खबर साझा करते हुए दीया ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'पृथ्वी मां की तरह ही मुझे आशीर्वाद मिला है। अपने गर्भ में इस खूबसूरत एहसास को पलते हुए बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं।'
तो वहीं शादी के बाद दीया मिर्जा वैभव रेखी और उनकी बेटी समायरा के साथ मालदीव में छुट्टियां बिताने गई थीं। उन्होंने कुछ दिन वहां बिताए थे और काफी मस्ती की थी। शादी के बाद पहली बार दीया अपने पति के साथ स्पेशल वेकेशन पर निकली थीं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आईं थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीया मिर्जा साल 2020 में आई फिल्म 'थप्पड़' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू पवेल गुलाटी और अन्य स्टार्स थे। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। तो वहीं इसके पहले दीया फिल्म 'संजू' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने मान्यता दत्त का रोल अदा किया था।