सब्सक्राइब करें

शादी से पहले मां बनने की बात क्यों नहीं बताई? यूजर के सवाल पर दीया मिर्जा ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 06 Apr 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
Dia mirza gave reply to user who asked why she did not reveal her pregnancy news before getting married
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

दीया मिर्जा ने 15 फरवरी को वैभव रेखी से शादी की थी और कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। एक तरफ जहां कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई हैं। आज भी हमारे समाज में शादी से पहले प्रेग्नेंसी को गलत मानते हैं ऐसे में लोग दीया की प्रेग्नेंसी पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि दीया ने प्रेग्नेंसी को छिपाने के लिए शादी की। वहीं एक यूजर ने दीया से पूछा कि उन्होंने शादी से पहले इस बात की जानकारी क्यों नहीं दी? इस पर अभिनेत्री ने बहुत ही प्यारी बात कही है।

Trending Videos
Dia mirza gave reply to user who asked why she did not reveal her pregnancy news before getting married
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : instagram/diamirzaofficial

हाल ही में एक महिला ने अभिनेत्री से सवाल किया कि, 'दीया ने अपनी शादी एक महिला पंडित से करवाकर रुढ़ीवादी सोच को तोड़ने का काम किया, लेकिन वो शादी से पहले भी तो अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर सकती थीं। क्या शादी से पहले कोई औरत मां नहीं बन सकती क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia mirza gave reply to user who asked why she did not reveal her pregnancy news before getting married
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

दूसरी अभिनेत्रियां जहां अक्सर इस तरह के कमेंट्स को नजरअंदाज कर देती हैं तो वहीं दीया ने इस पर बेहद प्यारा जवाब दिया हमेशा के लिए ट्रोलर्स के मुंह बंद कर दिए। दीया ने लंबा चौड़ा कमेंट कर बताया कि उन्होंने शादी से पहले अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा क्यों नहीं किया था?

Dia mirza gave reply to user who asked why she did not reveal her pregnancy news before getting married
दीया मिर्जा - फोटो : instagram

दीया मिर्जा ने कहा, 'दिलचस्प सवाल। सबसे पहले बता दूं कि हमने इसलिए शादी नहीं की क्योंकि हमें बेबी होने वाला है। हमने इसलिए शादी की क्योंकि हम अपनी जिंदगी एक साथ गुजारना चाहते थे। जब हम अपनी शादी की तैयारी कर रहे थे तभी हमें पता चला कि हमारे जीवन में नन्हा मेहमान आने वाला है। ये शादी इस बच्चे के लिए नहीं की गई'।

विज्ञापन
Dia mirza gave reply to user who asked why she did not reveal her pregnancy news before getting married
दीया मिर्जा वैभव रेखी की शादी - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial

दीया ने आगे कहा कि, 'हम पूरी तरह सुनिश्चित होने के बाद ही कुछ कहना चाहते थे। ये मेरे जीवन का सबसे खुशी वाला पल है। मैंने अपनी जिंदगी में कभी इतना अच्छा महसूस नहीं किया। अगर मेडिकल का कारण ना हो तो मैं ये बात क्यों किसी से छिपाऊंगी'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed