बॉलीवुड सितारे काफी लग्जीरियस और खुशहाल जिंदगी जीते दिखाई देते हैं। इन सितारों को देखकर हर किसी के दिल में ये ही ख्याल आता है कि इन्हें कभी किसी बात का गम नहीं होता होगा। हालांकि पर्दे पर हमेशा मुस्कराते और मस्ती करते नजर आने वाले कई सितारों ने ऐसे ऐसे बुरे समय का सामना किया है जिसके बारे में जानकर आपकी आंखें भर जाएंगी। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे सितारों के बारे में जिन्होंने अपने आंखों के सामने अपने बच्चों की मौत देखी।
इन सितारों ने अपनी आंखों से देखीं अपने बच्चों की मौत, ये अभिनेता तो हो गया था पागल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीर बेदी
बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी भी इस दर्द से गुजर चुके हैं। उनके 26 साल के बेटे सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली थी। दरअसल सिद्धार्थ पढ़ाई के दौरान डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। इसके इलाज के दौरान उन्होंने कुछ ऐसी दवाई ले ली थी जिसने उनके गम को और ज्यादा बढ़ा दिया था। जब उनके दिल का गम बहुत ज्यादा बढ़ गया तो उन्होंने आत्महत्या कर ली। अपने जवान बेटे को इस तरह खुद से दूर जाता देख कबीर बेदी काफी टूट गए थे।
गोविंदा
बॉलीवुड के नंबर 1 हीरो गोविंदा एक ऐसे अभिनेता हैं जो हमेशा हंसते-हंसाते नजर आते हैं। उन्होंने फिल्मों में तो काफी नाम कमाया साथ ही उनका परिवार भी काफी खुश नजर आता है। हालांकि उनके जीवन में एक ऐसा दौर भी आया था जब परिवार के कई सारे सदस्यों की एक के बाद एक मौत होने लगी थी। वहीं उनकी पहली बेटी की मौत केवल 4 महीनों में हो गई थी। अपनी पहली संतान को खोने का गोविंदा को बहुत दुख हुआ था।
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान आज अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ बेहद खुश नजर आते हैं। हालांकि आमिर के जीवन में एक दौर ऐसा भी आया था जब उन्होंने अपना एक बच्चा खो दिया था। आमिर की पत्नी गर्भवती थी, लेकिन किसी कारण उनका गर्भपात हो गया था। अपने बच्चे से मिलने की आस लिए आमिर को इस बात का काफी धक्का लगा था।
महमूद
फिल्म जगत के दिग्गज सितारे महमूद अब इस दुनिया में नहीं हैं। पर्दे पर अक्सर लोगों को हंसाने वाले महमून ने भी जवान बेटे मैक अली की मौत का सदमा झेला। मैक अली संगीत की दुनिया में जगह बनाने का प्रयास कर ही रहे थे तभी उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मैक को महज 31 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट हो गया था। मैक म्यूजिक एलबम यारों सब दुआ करो में नजर आए थे।