साउथ फिल्मों में वैसे तो कई एक्टर्स हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा की हीरोइनों के साथ रोमांस किया है लेकिन प्रशांत जब पर्दे पर विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय के साथ उतरे तो हर कोई उनकी तारीफ करता रह गया। प्रशांत का छह अप्रैल को जन्मदिन है। उनका जन्म साल 1973 को चेन्नई में हुआ था। उनके पिता थियागराजन तमिल सिनेमा के जाने माने निर्माता निर्देशक रहे हैं। चलिए आपको प्रशांत से जुड़ी कुछ ऐसी बाते बताते हैं जो शायद आपने पहले ना सुनी हो।
जन्मदिन: अब कहां है जीन्स फिल्म का ये एक्टर? इनके साथ ही ऐश्वर्या ने की थी सुपरहिट फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशांत बचपन से ही फिल्मी परिवेश में पले बढ़े और इसी वजह से उन्होंने एक्टर बनने की ठानी। पिता की तमिल इंडस्ट्री में काफी चलती थी इसलिए उन्हें ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। प्रशांत ने साल 1990 में तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म vaigasi poranthachu से सिनेमा में डेब्यू किया। उस वक्त वे महज 17 साल के थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया।
साल 1998 में आई फिल्म जीन्स में प्रशांत ऐश्वर्या के साथ दिखाई दिए। 90 के दशक में प्रशांत की लोकप्रियता चरम पर थी। शंकर के निर्देशन में बनी जीन्स फिल्म ने प्रशांत के सुपरस्टारडम को और बढ़ाया। वे कमल हसन के बाद मणिरत्नम और शंकर दोनों के साथ काम करने वाले दूसरे तमिल हीरो बने। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी।
प्रशांत सिर्फ तमिलनाडु में ही लोकप्रिय नहीं थे, बल्कि तमिल आबादी वाले देशों जैसे सिंगापुर, मलेशिया और श्रीलंका में भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी थी। हालांकि साल 2000 के बाद उनके स्टारडम में धीरे-धीरे कमी आने लगी। इसके पीछे की वजह गलत फिल्मों का चयन बताया जाता है। 2006 में उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और 2011 में दोबारा वापसी की। बीते दिनों खबर थी कि वे हिन्दी फिल्म अंधाधुन की रीमेक बनाने जा रहे हैं।