सब्सक्राइब करें

एक बच्ची के पिता संग दूसरी शादी करने जा रहीं दीया मिर्जा, लॉकडाउन में बढ़ीं नजदीकियां, जानिए कौन हैं वैभव रेखी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 13 Feb 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
Dia Mirza to wed Vaibhav Rekhi; know all about groom to be
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीया मिर्जा जो तलाक के बाद काफी समय से सिंगल थीं अब जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी देने वाली हैं। दरअसल अभिनेत्री दोबारा शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबरों की मानें तो दीया मिर्जा 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी करने वाली हैं। दीया मिर्जा और वैभव रेखी की इस शादी में परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कौन हैं दीया के होने वाले पति वैभव रेखी।

Dia Mirza to wed Vaibhav Rekhi; know all about groom to be
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Instagram

रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव रेखी एक सफल बिजनेसमैन हैं। वह बांद्रा के पाली हिल में रहते हैं। दीया की तरह ही उनका भी तलाक हो चुका है और वह एक बेटी के पिता हैं। वैभव ने पहली शादी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी से की थी। खबरों की मानें तो वैभव और दीया के बीच लॉकडाउन के दौरान नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों को साथ में काफी वक्त बिताने का मौका मिला था। अब हाल ही में विरल भियानी ने दीया की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए बता दिया है कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Dia Mirza to wed Vaibhav Rekhi; know all about groom to be
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

बात करें दीया की तो उन्होंने 18 अक्टूबर 2014 को बिजनेसमैन साहिल संघा से शादी की थी। साहिल ना सिर्फ उनके पति बल्कि बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं। दीया और साहिल की शादी आर्य समाज के रीति रिवाज से दिल्ली में हुई थी। दीया अपनी शादी में हैदराबादी दुल्हन की तरह दिख रही थीं और उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza to wed Vaibhav Rekhi; know all about groom to be
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

हालांकि शादी के कुछ सालों बात दीया और साहिल में दूरियां आने लगीं जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। अगस्त 2019 में दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए साहिल से अलग होने की खबर साझा की थी। बताया जाता है कि दीया और साहिल के अलग होने की वजह उनके बिजनेस में चल रहा आपसी मनमुटाव था। साहिल से अलग होने के बाद भी दीया उनसे अच्छी दोस्ती रखती हैं।

विज्ञापन
Dia Mirza to wed Vaibhav Rekhi; know all about groom to be
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

दीया मिर्जा ने साल 2000 में मिस एशिया पैसेफिक का खिताब जीता था। इसके बाद वो मॉडलिंग करने लगी थीं। साल 2001 में  रिलीज हुई दीया की फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' को फैंस का खूब प्यार मिला था। इसके अलावा दीया 'संजू', 'दम', 'दस' और 'माई ब्रदर' निखिल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार दीया तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'थप्पड़' में अहम रोल में दिखीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed