दीया मिर्जा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के बाद ही वह तुरंत काम में व्यस्त हो गईं और शूटिंग सेट पर देखी गईं। अब दीया ने एक वीडियो साझा किया है जो सेट से है। खास बात ये है कि इसमें वह एक क्यूट से पपी के साथ हैं।
कुछ ही घंटे में वायरल हुआ दीया मिर्जा का ये वीडियो, क्यूट से पपी के साथ दिखीं अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीया शूटिंग सेट पर एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और वह कुत्ते के बच्चे को प्यार से सहला रही हैं। वीडियो साझा करते हुए दीया ने लिखा- 'आपके रविवार का आनंद एक छोटे से पपी से प्यार करते हुए।'
Enjoy your Sunday with a little puppy love 😍🐶 pic.twitter.com/lRPDwek5LD
वीडियो को अभी तक 28 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। दीया के एक फैन ने लिखा- 'यह अभी तक का सबसे क्यूटेस्ट वीडियो है।' एक अन्य ने लिखा कि 'इससे ज्यादा आनंद नहीं है कि एक नींद से भरे पपी को सहलाया जाए।' एक ने लिखा 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस वीडियो में सबसे क्यूट कौन है?'
बता दें कि दीया और बिजनसेमैन वैभव रेखी ने 15 फरवरी को अपने दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में शादी की थी। उनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी जिसे सादगीपूर्ण तरीके से पूरा किया गया। दीया की शादी में महिला पंडित चर्चा का विषय रहीं। दीया ने एक पोस्ट साझा कर बताया था कि उनकी शादी एक महिला पंडित ने कराई थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी शादी में कन्यादान और विदाई की रस्में नहीं हुईं। डेकोरेशन के लिए भी इकोफ्रेंडली सामान का इस्तेमाल किया गया था।
दीया मिर्जा ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं। शादी की तस्वीर साझा करते हुए दीया मिर्जा ने लिखा कि ‘प्यार एक संपूर्ण चक्र है, जिसे हम घर कहते हैं। इसकी आवाज को सुनना, इसके लिए दरवाजा खोलना और फिर इससे मुलाकात करना भी कितना जादुई है। खुद के संपूर्ण हो जाने के इस पल को आपके साथ साझा कर रही हूं। मेरा परिवार बढ़ गया है। ईश्वर करे कि हर टुकड़े को उसका पूरक टुकड़ा मिल जाए। सभी अधूरे दिल मुकम्मल हो जाएं और इश्क का जादू हमारे इर्द-गिर्द घूमता रहे।'