फिल्म 'लूडो' फेम एक्ट्रेस पर्ल मैनी ने बेटी को जन्म दिया है और ये खुशखबरी एक्ट्रेस और उनके पति श्रीनीश अरविंद ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है। श्रीनीश ने शनिवार को पत्नी पर्ल के डिलीवरी होने की जानकारी दी थी। तो वहीं अब एक्ट्रेस पर्ल ने अपनी बेटी के साथ पहली तस्वीर अपनी फैंस फैमिली के साथ शेयर की है।
'लूडो' फेम एक्ट्रेस पर्ल मैनी ने दिया बेटी को जन्म, फैंस के साथ शेयर की पहली तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्ल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के साथ ब्लैक-व्हाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बेटी हुई है, इस खूबसूरत पल को आप सभी के साथ बांटना चाहती थी। हमारी पहली फोटो साथ में, हम दोनों स्वस्थ और खुश हैं।' इसी पोस्ट में एक्ट्रेस ने बेटी के जन्म की तारीख 20 मार्च 2021 लिखी है और उसके नाम के आगे लिखा है, हम अभी तक सोच रहे हैं।
एक्ट्रेस ने इस कैप्शन में ये भी लिखा कि, 'मिस्टर डैडी श्रीनीश अरविंद थोड़े थक गए हैं और नींद में हैं पर ठीक है। सभी ने मुझे बेबी की फोटो पोस्ट करने से मना किया था लेकिन मुझे लगता है कि अपने परिवार जो कि आपमें से हर एक व्यक्ति हैं, आप सभी के साथ तस्वीर शेयर करना तो बनता है। आपका आशीर्वाद चाहिए।'
पर्ल और श्रीनीश मलयालम बिग बॉस शो में बतौर कंटेस्टेंट मिले थे। यहीं दोनों के बीच दोस्ती हुई थी और फिर प्यार हुआ। इसके बाद साल 2019 में पर्ल और श्रीनीश शादी के बंधन में बंध गए थे।
पर्ल मैनी एक्ट्रेस होने के साथ ही गीतकार, वीजे और टीवी प्रेजेंटर भी हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो बॉलीवुड फिल्म 'लूडो' में नजर आई थीं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और इसमें 4 अलग-अलग लोगों की कहानी को दिखाया गया था। फिल्म में पर्ल मैनी के अपोजिट में एक्टर रोहित सराफ थे।