फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ साल पहले डायना पेंटी ने इस फिल्म से की थी अभिनय की शुरुआत, जानें उनके बारे में खास बातें

Mon, 02 Nov 2020 07:49 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 02 Nov 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
Diana penty birthday special know unknown facts about her
डायना पेंटी - फोटो : instagram: dianapenty

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा डायना पेंटी अपना जन्मदिन दो नवंबर को मनाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता है। डायना पेंटी का जन्म साल 1985 में मुंबई में हुआ था। वह एक पारसी परिवार से संबंध रखती हैं। जन्मदिन पर हम आपको डायना पेंटी के बारे में कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 

Diana penty birthday special know unknown facts about her
डायना पेंटी - फोटो : instagram: dianapenty

डायना पेंटी ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से की है। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। कॉलेज में रहते हुए डायना पेंटी को मॉडलिंग करने का ऑफर मिला, जिसको उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने पार्ट टाइम मॉडलिंग करने का फैसला किया। फिर उन्होंने लंबे समय तक पार्ट टाइम और फुल टाइम मॉडलिंग की। मॉडल रहते हुए डायना पेंटी ने कई विज्ञापन कंपनियों के लिए भी काम किया था। 

Diana penty birthday special know unknown facts about her
डायना पेंटी - फोटो : instagram: dianapenty

यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि डायना पेंटी जब छह साल की थीं तभी उन्होंने अपना पहला फोटोशूट करवाया था। डायना पेंटी पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने मेबलीन के एड में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस किया था। इतना ही नहीं रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार के लिए नरगिस फाखरी पहली पसंद नहीं थीं। इस फिल्म में पहले डायना पेंटी को लेने का फैसला किया गया था, लेकिन किसी कारणवश डायना यह फिल्म नहीं कर पाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diana penty birthday special know unknown facts about her
डायना पेंटी - फोटो : instagram: dianapenty

लंबे समय तक मॉडलिंग करने के बाद डायना पेंटी ने बॉलीवुड की ओर रुख करने का फैसला किया। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म कॉकटेल से की थी। इस फिल्म में डायना पेंटी के साथ अभिनेता सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में डायना पेंटी के किरदार का नाम मीरा था।

विज्ञापन
Diana penty birthday special know unknown facts about her
डायना पेंटी - फोटो : instagram: dianapenty

डायना पेंटी ने अभी तक कॉकटेल के अलावा हैप्पी भाग जाएगी, लखनऊ सेंट्रल, परमाणु और हैप्पी फिर भाग जाएगी फिल्म में काम किया है। इन फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। डायना पेंटी को अभिनय के अलावा ट्रेवल करना, लजीज खाना और फोटोग्राफी पसंद है। वह आखिरी बार फिल्म खानदानी शफाखाना के गाने 'शहर की लड़की' में नजर आई थीं। उनका यह गाना काफी हिट हुआ था। 

पढ़ें: Bigg Boss 14: अपनी शादी के प्लान का जैस्मीन भसीन ने किया खुलासा, बच्चे को लेकर भी कही ये बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed