फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मी कहानी से कम नहीं शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी, पहली मुलाकात में ही दिल हार बैठे थे अभिनेता

Mon, 02 Nov 2020 07:48 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 02 Nov 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
Shah rukh khan birthday special here love story with gauri khan
शाहरुख खान, गौरी - फोटो : फाइल

बादशाह खान कहे जाने वाले शाहरुख खान दो नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। फिल्मों से वक्त मिलते ही शाहरुख अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। गौरी संग उनकी लव स्टोरी कम रोचक नहीं है। गौरी को मनाने के लिए उन्हें बहुत पापड़ बेलने पड़े। तो चलिए शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

Shah rukh khan birthday special here love story with gauri khan
शाहरुख खान, गौरी - फोटो : फाइल

शाहरुख खान और गौरी की जोड़ी पावरफुल और परफेक्ट कपल में से एक मानी जाती है। उनकी लव स्टोरी एक फिल्मी कहानी की तरह ही है। साल 1984 में दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। तब शाहरुख खान की उम्र 18 साल थी। पार्टी में गौरी किसी और लड़के के साथ डांस कर रही थीं। जब शाहरुख ने उनके साथ डांस करना चाहा तो उन्होंने खास रुचि नहीं दिखाई और कह दिया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं। गौरी की बात सुन शाहरुख को झटका लगा।

Shah rukh khan birthday special here love story with gauri khan
शाहरुख खान, गौरी - फोटो : फाइल

बाद में पता चला कि गौरी का कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। उन्होंने उनसे झूठ बोला था। शाहरुख ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। एक बार शाहरुख खान के जन्मदिन पर गौरी उनके घर पहुंचीं लेकिन वो उन्हें बिना बताए थोड़ी देर बाद अपने दोस्तों के साथ घूमने चली गईं। उस वक्त शाहरुख को एहसास हुआ कि गौरी ही हैं जिनके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh khan birthday special here love story with gauri khan
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान और गौरी ने जब शादी का फैसला लिया तो यह इतना भी आसान नहीं था। उनकी शादी में धर्म भी आड़े आ रहा था। शाहरुख मुस्लिम थे और गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं। दूसरी बड़ी वजह यह थी कि उस वक्त शाहरुख इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे।

विज्ञापन
Shah rukh khan birthday special here love story with gauri khan
शाहरुख खान, गौरी - फोटो : फाइल

जब शाहरुख, गौरी के माता-पिता से मिले तो उन्होंने खुद को हिंदू बताया। यही नहीं उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था। आखिरकार शाहरुख, गौरी के माता-पिता को मनाने में कामयाब रहे और 25 अक्तूबर 1991 को दोनों की शादी हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed