फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान का जन्मदिन और अमृता राव ने दिया बेटे को जन्म, पांच खबरें

Mon, 02 Nov 2020 12:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 02 Nov 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Birthday and Amrita Rao Became Parents entertainment news
शाहरुख खान और अमृता राव - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। इस साल शाहरुख अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनके फैंस देश ही नहीं दुनियाभर में हैं। बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख की जिंदगी यूं तो खुली किताब की तरह है। 



Shahrukh Khan Birthday: 55 साल के हुए शाहरुख खान, जन्मदिन पर जानिए 10 दिलचस्प बातें

 

Shahrukh Khan Birthday and Amrita Rao Became Parents entertainment news
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : Instagram: @vivekagnihotri

टेलीविजन का सबसे चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। ये शो अक्सर अपने सवालों की वजह से विवादों में भी रहता है। एक बार फिर से अमिताभ बच्चन का यह शो विवादों में घिरता नजर आ रहा है। इसकी वजह है शो के एक एपिसोड में पूछा गया एक सवाल।



विवेक अग्निहोत्री ने KBC पर उठाए सवाल, कहा- 'शो को कम्युनिस्टों ने हाईजैक कर लिया'
 

Shahrukh Khan Birthday and Amrita Rao Became Parents entertainment news
भुवन बाम - फोटो : फाइल

कोरोना वायरस का कहर अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कोई ना कोई इस वायरस की चपेट में आता ही जा रहा है। खासकर सेलेब्स इस वायरस की चपेट में सबसे ज्यादा आ रहे हैं। इस वायरस ने यूट्यूबर्स को भी नहीं छोड़ा है। अब फेमस यूट्यूबर भुवन बाम इस वायरस की चपेट में आ गए हैं।

यूट्यूबर भुवन बाम हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Birthday and Amrita Rao Became Parents entertainment news
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब

मुकेश खन्ना ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि मीटू जैसे मुद्दों को जन्म देने की जिम्मेदार सिर्फ महिलाएं ही हैं। उन्होंने कहा था कि मीटू जैसे मुद्दे तब उठना शुरू हुए जब महिलाओं ने रसोई घर छोड़ना शुरू कर दिया। अपने इस बयान की वजह से मुकेश खन्ना लोगों के निशाने पर आ गए और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। अब मुकेश खन्ना ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया और वह महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं।

विवादित बयान पर मुकेश खन्ना की सफाई, बोले- चिंता नहीं कि महिलाएं मेरे खिलाफ हो जाएं

 

विज्ञापन
Shahrukh Khan Birthday and Amrita Rao Became Parents entertainment news
अमृता राव - फोटो : instagram: amrita_rao_insta

शादी के चार साल बाद अभिनेत्री अमृता राव के घर किलकारियां गूंजी हैं। अभिनेत्री ने एक बेटे को जन्म दिया है। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। अमृता और उनके पति आरजे अनमोल के प्रवक्ता की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है।

अमृता राव और आरजे अनमोल के घर आया नन्हा मेहमान, अभिनेत्री ने दिया बेटे को जन्म


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed