फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुर्ज खलीफा पर अपने बर्थडे विश के लिए शाहरुख खान ने दिए थे 2 करोड़ रुपये? जानें सच

Fri, 15 Nov 2019 03:44 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 15 Nov 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Did Shah Rukh Khan himself sealed a deal to get his birthday greeting displayed on Burj Khalifa
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह खान यानी शाहरुख फिल्मों से दूर रहने के बाद भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने अपना जन्मदिन मनाया और उस खास मौके पर दुबई के बुर्ज खलीफा पर उनका नाम लिखकर बर्थडे विश किया गया था। लेकिन अब एक बार फिर से ये मामला सुर्खियों में है।

Did Shah Rukh Khan himself sealed a deal to get his birthday greeting displayed on Burj Khalifa
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media

दरअसल 2 नवबंर को शाहरुख खान का जन्मदिन होता है। 54वें जन्मदिन के खास मौके पर बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान का नाम लिखकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई थीं। इसका वीडियो खुद शाहरुख खान ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सभी को धन्यवाद कहा था। 

Did Shah Rukh Khan himself sealed a deal to get his birthday greeting displayed on Burj Khalifa
Shah Rukh Khan - फोटो : ANI

अब उस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि बुर्ज खलीफा पर अपना नाम चलवाने के लिए शाहरुख खान ने दो करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन बता दें कि ये दावे पूरी तरह से झूठे हैं। बूम फैक्ट चेक की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट्स में छेड़छाड़ की गई है और वो सही नहीं हैं। वहीं एमार ग्रुप ने भी पैसों से जुड़ी किसी भी बात के लिए इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Did Shah Rukh Khan himself sealed a deal to get his birthday greeting displayed on Burj Khalifa
Shah Rukh khan - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

बता दें कि शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। ऐसे में शाहरुख खान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वहीं फिल्मी करियर की बात करें तो शाहरुख की आखिरी फिल्म जीरो थी जो बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थे।

विज्ञापन
Did Shah Rukh Khan himself sealed a deal to get his birthday greeting displayed on Burj Khalifa
shah rukh khan - फोटो : social media

लंबे वक्त पर शाहरुख के बड़े पर्दे पर नजर नहीं आने के चलते उनके फैंस उन्हें मिस करने लगे हैं। कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर कुछ हैशटैग्स भी ट्रेंड हुए थे जिसमें फैंस शाहरुख को जल्द से जल्द किसी फिल्म में नजर आने की विनती कर रहे थे। लेकिन अभी तक शाहरुख ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed