फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: संजय लीला भंसाली की पद्मावत में शाहिद को महसूस हुई थी कमी? फिल्म को लेकर एक्टर ने कही यह बात

Sat, 08 Jul 2023 06:16 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 08 Jul 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
did Shahid Kapoor feel short changed in Sanjay Leela Bhansali Padmaavat know actor reaction here in story
शाहिद कपूर - फोटो : social media

एक्टर शाहिद कपूर की गिनती बी-टाउन के जाने माने अभिनेताओं में होती है। अपने 20 साल के फिल्मी करियर में एक्टर ने कई तरह की भूमिकाएं निभाई है। साल 2018 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने महारावल रतन सिंह का किरदार निभाया था। शाहिद के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

did Shahid Kapoor feel short changed in Sanjay Leela Bhansali Padmaavat know actor reaction here in story
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में शाहिद ने दीपिका के पति का रोल प्ले किया था। मगर एक्टर इस किरदार से संतुष्ट नहीं हैं। पहले भी एक्टर कई बार इस रोल को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें पद्मावत में कोई कमी महसूस हुई है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान शाहिद कपूर से पूछा गया कि क्या उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म में कोई कमी महसूस हुई? 

did Shahid Kapoor feel short changed in Sanjay Leela Bhansali Padmaavat know actor reaction here in story
दीपिका पादुकोण,शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह विवरणों में नहीं जाना चाहते क्योंकि उन्हें लगता है कि सभी ने बहुत अच्छा काम किया है, वह कभी-कभी सवाल करते हैं कि उन्होंने यह फिल्म क्यों की। शाहिद ने कहा, ''मैं विवरण में नहीं जाना चाहता, क्योंकि मुझे लगता है कि उस फिल्म में हर कोई शानदार था और सभी ने बहुत अच्छा काम किया था, लेकिन मुझे कई बार लगा, 'मैंने यह फिल्म क्यों की?' मुझे ऐसा ही लगा। हां, लेकिन मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता।”

Kamal Haasan: बुलंदियों पर कमल हासन के सितारे, रिलीज से पहले इतने करोड़ में बिके 'केएच 233' के डिजिटल राइट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
did Shahid Kapoor feel short changed in Sanjay Leela Bhansali Padmaavat know actor reaction here in story
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद शाहिद से पूछा गया कि क्या कभी-कभी फिल्में करने के बीच में उन्हें अटका हुआ महसूस होता है, जिसके जवाब में उन्होंने  कहा, "हां ऐसा जरूर होता है।" उन्होंने कहा कि मैं एक प्रोफेशनल हूं, इसलिए अपना काम पूरा करता हूं

Karan Johar: मर्डर मिस्ट्री थी शाहरुख-काजोल की कुछ कुछ होता है? फिल्म को लेकर करण जौहर ने जाहिर की प्रतिक्रिया

 

विज्ञापन
did Shahid Kapoor feel short changed in Sanjay Leela Bhansali Padmaavat know actor reaction here in story
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ''करियर के शुरुआत में मैंने अच्छे दिन और बुरे दिन भी देखे हैं। इसलिए यह ठीक है। मेरे करियर की शुरुआत में हां, कभी-कभी मुझे ऐसा नहीं लगता था कि मैं इसमें फिट हूं, लेकिन अब पिछले 8-10 सालों में मैं इतना कुछ नहीं कहूंगा।'' 

यह भी पढ़ें- Karan Johar: एक्शन से भरपूर होगी करण जौहर की अगली फिल्म, फैन के सवाल पर निर्देशक ने किया कंफर्म
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed