'सुपरमैन' महज किसी कॉमिक्स का किरदार नहीं है। बहुत से लोगों के लिए वह उनका बचपन है। किसी के लिए हिम्मत है तो किसी के लिए प्रेरणा। सुपरमैन यानी हवा में उड़ने वाला एक हीरो जो अन्याय के प्रति लड़ता है और दुनिया को विनाश से बचाता है। लाल नीले चुस्त कपड़ों में हवा में उड़ता, भारी भरकम चीजों को हथेली पर उठा लेने वाला ये सुपरमैन जल्द ही बच्चों से लेकर बड़े बड़ों का हीरो बन गया। इसकी आंख से निकलने वाली लेजर लाइट के बच्चे आज भी दीवाने हैं। लेकिन इस सुपरमैन को लेकर कुछ ऐसी अफवाहें फैलाई गई कि एक समय इस किरदार को निभाने के लिए कोई एक्टर तैयार ही नहीं होता था क्योंकि सुपरमैन का किरदार निभाने वाला हर वो शख्स या तो बर्बाद हो गया या फिर इस दुनिया में ही नहीं है।
{"_id":"5dc80e318ebc3e5b4319db67","slug":"did-you-hear-about-superman-curse-does-misfortune-befall-anyone-who-takes-on-the-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी ने खुद को मारी गोली तो कोई हुआ पैरालाइज्ड, इस वजह से मनहूस माना गया 'सुपरमैन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसी ने खुद को मारी गोली तो कोई हुआ पैरालाइज्ड, इस वजह से मनहूस माना गया 'सुपरमैन'
Mon, 11 Nov 2019 11:30 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
सुपरमैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरमैन
सुपरमैन का कॉमिक बुक कैरेक्टर ही नहीं, बल्कि टीवी के साथ-साथ सुपरहीरो के मोशन पिक्चर में सुपरमैन श्रापित माना जाता है। जिन लोगों ने इस किरदार को निभाया उन्हें कुछ अच्छा हासिल नहीं हुआ और यहीं से शुरू हुई सुपरमैन श्राप की कहानी। आइए आज आपको बताते हैं सुपरमैन के किरदार से जुड़ी कुछ हैरान कर देने वाली बातें...
कर्क एलेन
- फोटो : Social Media
कर्क एलेन
सुपरमैन फिल्मों की शुरुआत साल 1948 से हुई। इस फिल्म में कर्क एलेन पहले सुपरमैन बने। कर्क ने इस फिल्म में सुपरमैन 'जंप' को खूब पॉपुलर किया। सुपरमैन सीरीज की पहली फिल्म तो बेहद पॉपुलर हुई लेकिन इसके बाद कर्क को काम नहीं मिला। निर्देशक उन्हें आम आदमी का किरदार देने में कतराते थे। अपनी आत्मकथा में उन्होंने लिखा था कि किस तरह सुपरमैन के किरदार ने उनका जीना मुश्किल कर दिया था।

george reeves
जॉर्ज रीव्स
सुपरमैन के किरदार को लेकर एक मिथक प्रचलित है। कहा जाता है कि सुपरमैन के किरदार को निभाने वाले एक्टर्स हमेशा नुकसान में ही रहते हैं। आलम ये है कि सुपरमैन श्राप की वजह से कोई भी अभिनेता इस रोल को निभाना नहीं चाहता। इस रोल के निभाने वाले दूसरे एक्टर जॉर्ज रीव्स ने खुद को गोली मार ली। उन्होंने ऐसा क्यों किया ये आज भी एक रहस्य है लेकिन लोग इसे सुपरमैन श्राप से जोड़कर देखते हैं।

क्रिस्टोफर रीव्स
- फोटो : social media
क्रिस्टोफर रीव्स
जॉर्ज रीव्स के निधन के बाद सुपरमैन का किरदार गर्त में जाने लगा लेकिन टीवी के माध्यम से इस किरदार ने एक बार फिर लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। सुपरमैन बनने वाले तीसरे एक्टर क्रिस्टोफर रीव्स एक बार फिर सुपरमैन: द मूवी में अपने किरदार से रातों रात हिट हो गए। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल घुड़सवारी में माहिर क्रिस्टोफर रीव्स घोड़े से गिरकर पैरालाइज्ड हो गए और साल 2004 में उनकी मौत हो गई। इतना ही नहीं सुपरमैन फिल्म में सुपरमैन के पिता का किरदार निभाने वाले मार्लन ब्रैंडो का जीवन भी कठिनाइयों से भरा हुआ रहा।