स्त्री और बधाई हो जैसी फिल्मों को पिछले साल मिली कामयाबी ने हिंदी सिनेमा में मनोरंजन का एक नया चैप्टर जोड़ा है। स्त्री के प्रोड्यूसर दिनेश विजन अब इस नए साल में एंटरटेनमेंट का एक नया एंगल लेकर आए हैं। ये एंगल सोनू के टीटू की स्वीटी में कभी खुशी कभी गम का कॉकटेल भी है और कॉमेडी से फैमिली एंटरटेनर का मेल भी।
डिजिटल रिव्यू : लुकाछुपी के ट्रेलर में दिखी कार्तिक और कृति सेनन की कमाल केमिस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुकाछुपी की कहानी यूपी के एक छोटे शहर में सेट है। हीरो और हीरोइन एक दूसरे को जानते हैं। हीरो प्रपोज करने के लिए अंगूठी लाता है। हीरोइन का मन धिंग चिका बजाता है। मतलब वह शादी से पहले लिव इन के मजे लेना चाहती है। लड़का-लड़की राजी तो क्या करेगा काजी? कानपुर वाले खुराना सीरीज का फिल्मी एक्सटेंशन दिखाती फिल्म लुकाछुपी का करीब पौने तीन मिनट का ट्रेलर एक बढ़िया कॉमेडी फिल्म की अच्छी झांकी सजाता है।
कार्तिक आर्यन का कैरेक्टर सीधे सीधे किसी आयुष्मान खुराना की फिल्म से निकला दिखता है। ये आयुष्मान खुराना के लिए खतरे की घंटी हो न हो पर कार्तिक आर्यन के लिए आयुष्मान की कॉपी करने का खतरा जरूर है। कृति सेनन अपना किरदार सीधे बरेली की बर्फी की बिट्टी के आगे शुरू करते नजर आ रही हैं।
ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना को भी बराबर का मौका मिला है और इसी के साथ हिंदी सिनेमा में फिर से उन कलाकारों के भी अच्छे दिन आने की बात आगे बढ़ती दिख रही है जो खान सितारों की फिल्मों के चलते फिल्मों में फुटेज को तरस जाया करते थे।
यहां देखें ट्रेलर-