फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dilip Joshi: दिलीप जोशी ने कभी सलमान खान के साथ काम कर कमाए थे महज 50 रुपये, आज करोड़ों के मालिक हैं 'जेठालाल'

Fri, 26 May 2023 07:44 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 26 May 2023 07:44 AM IST
विज्ञापन
dilip joshi birthday know unknown facts about TMKOC jethalal his networth films struggle work with salman khan
दिलीप जोशी - फोटो : अमर उजाला

अपनी दमदार अदाकारी और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसी-ठहाकों का डोज देने वाले अभिनेता दिलीप जोशी आज 55 साल के हो गए हैं। दिलीप आज 'जेठालाल' बनकर करोड़ों दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। इस शो से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। उन्होंने अपने स्टाइल, किरदार और कॉमेडी से फैंस का दिल जीता और दुनियाभर में शोहरत पाई। आज वह आलीशान जीवन जीते हैं। भले ही आज वह करोड़ों के मालिक हों, लेकिन कभी वह अपने संघर्ष के दिनों में महज 50 रुपये की फीस लेकर काम किया करते हैं। चलिए अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...

 

dilip joshi birthday know unknown facts about TMKOC jethalal his networth films struggle work with salman khan
एक्टर दिलीप जोशी - फोटो : Instagram

दिलीप जोशी का जन्म 26 मई 1968 को पोरबंदर में हुआ था। दिलीप का रुझान अभिनय की तरह बचपन से ही था। जब दिलीप 12 साल के थे, तभी उन्हें एक नाटक में अभिनय करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने अभिनेता बनने की ठान ली। फिर, मायानगरी जाकर अपना करियर बनाने की सोची। मुंबई आने के बाद करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने गुजराती नाटकों में काम किया।  

Adah Sharma: अदा शर्मा का मोबाइल नंबर हुआ लीक और मिल रहीं धमकियां, एक्ट्रेस ने दी यह प्रतिक्रिया


 
dilip joshi birthday know unknown facts about TMKOC jethalal his networth films struggle work with salman khan
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप बैकस्टेज आर्टिस्ट के तौर पर काम करने लगे। काफी संघर्षों के बाद आखिरकार उन्हें फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला। दिलीप जोशी ने 1989 में बॉलीवुड डेब्यू सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी। इसमें उन्होंने सलमान के नौकर 'रामू' की छोटी सी भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें महज 50 रुपये की फीस मिली थी।

Pathaan VS Tiger: पठान वर्सेज टाइगर में दीपिका-कटरीना की धमाकेदार एंट्री तय, इस दिन से शुरू करेंगी शूटिंग


 
विज्ञापन
विज्ञापन
dilip joshi birthday know unknown facts about TMKOC jethalal his networth films struggle work with salman khan
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

'मैंने प्यार किया' के बाद दिलीप जोशी ने ‘हमराज’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘खिलाड़ी 420’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया, लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिल पाई। साल 2006 में वह बेरोजगार हो गए। फिर, उन्होंने अभिनय की दुनिया को अलविदा कहने का सोचा, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। किस्मत ने पलटी मारी और उन्हें साल 2008 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'जेठालाल' का किरदार निभाने का मौका मिला। बस फिर क्या था, 'जेठालाल' बनाकर दिलीप इस तरह इंडस्ट्री में छाए कि ग्लैमर की दुनिया का चमका सितारा बन गए और इस शो की जान भी। उन्हें 'जेठालाल' के नाम से ही जाना जाने लगा।

Bollywood Actress: बेहद नखरीली हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, किसी ने फेंक दिए कपड़े तो किसी ने रखी अजीब शर्त

विज्ञापन
dilip joshi birthday know unknown facts about TMKOC jethalal his networth films struggle work with salman khan
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

कभी 50 रुपये में काम करने वाले दिलीप जोशी इस शो के जरिए करोड़ों के मालिक बन गए। 'नौकर' से गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के 'सेठ' बने 'जेठालाल' आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में भले ही दिलीप काफी सादगी भरे अंदाज में नजर आते हैं, रियल लाइफ में वह बेहद आलीशान जीवन जीते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दिलीप करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। गोरेगांव ईस्ट में इनका आलीशान घर है। साथ ही इनके पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं, जिनमें ऑडी क्यू7, टोयोटा इनोवा शामिल हैं।

Shahid Kapoor: मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयूज की फिल्म में एक्शन का तड़का लगाएंगे शाहिद, ऐसा होगा किरदार


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed