{"_id":"61b42c3b4335ac7bff3c12e4","slug":"dilip-kumar-birth-anniversary-know-untold-facts-about-the-legendary-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dilip Kumar Birth Anniversary: अंग्रेजों के खिलाफ बोलने पर जेल भेज दिए गए थे दिलीप कुमार, पांच दशक का रहा फिल्मी करियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dilip Kumar Birth Anniversary: अंग्रेजों के खिलाफ बोलने पर जेल भेज दिए गए थे दिलीप कुमार, पांच दशक का रहा फिल्मी करियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dilip Kumar Birthday
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar Birth Anniversary) का इसी साल जुलाई महीने में निधन हो गया था। वे 98 साल के थे। दिलीप कुमार पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर थे और बीमार भी ऐसे में सायरा ही उनका पूरा ख्याल रखती थीं। आज दिलीप कुमार का जन्मदिन है। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर को साल 1922 पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। उनका असली नाम मोहम्मद युसुफ खान था लेकिन फिल्मों के आने के बाद वह दिलीप कुमार हो गए।
Trending Videos
2 of 5
दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार ने 1947 में आई फिल्म 'जुगनू' से उन्होंने पहली बार सफलता का स्वाद चखा फिर उसके बाद उन्हें कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि फिल्मों में आने से पहले वह ब्रिटिश आर्मी कैंटिन में काम करते थे। कैंटिन में उनके बनाए हुए सैंडविच बेहद मशहूर हुआ करते थे। लोग बड़े चाव से उनकी सैंडविच खाने आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बार दिलीप कुमार ने अपनी कैंटीन में स्पीच दी कि आजादी के लिए भारत की लड़ाई एकदम जायज है और ब्रिटिश शासक भारतीयों से साथ गलत पेश आते हैं। ये किस्सा दिलीप कुमार की किताब द सब्सटांस एंड द शैडो में बखूबी बयां किया किया है। अपनी किताब 'दिलीप कुमार - द सब्सटांस एंड द शैडो' में दिलीप कुमार लिखते हैं, 'फिर क्या था, ब्रिटेन विरोधी भाषण के लिए मुझे येरवाड़ा जेल भेज दिया गया जहां कई सत्याग्रही बंद थे। तब सत्याग्रहियों को गांधीवाले कहा जाता था। दूसरे कैदियों के समर्थन में मैं भी भूख हड़ताल पर बैठ गया। सुबह मेरे पहचान के एक मेजर आए तो मुझे जेल से रिहा किया गया। मुझे भी वहां गांधीवाला बुलाया जाता था।'
4 of 5
दिलीप कुमार
- फोटो : Social Media
सायरा बानो और दिलीप कुमार ने साल 1966 में शादी की थी। शादी के वक्त सायरा 22 साल की थीं तो वहीं दिलीप कुमार 44 साल के थे, लेकिन जब मोहब्बत सच्ची होती है तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। हीर-रांझा, लैला मजनू की दास्तान सुनने वालों ने सायरा और दिलीप की सच्ची मोहब्बत अपनी आंखों से देखी है।
विज्ञापन
5 of 5
दिलीप कुमार
- फोटो : अमर उजाला
दिलीप कुमार ने देवदास, मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय को पेश किया है। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म 'किला' में नजर आए थे। 'ट्रेजेडी किंग' कहलाने वाले दिलीप कुमार ने अपने पांच दशक के फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। दिलीप कुमार को 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था। उन्हें 1994 में दादासाहेब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।