फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलीप कुमार की सेहत पर दोस्त का बड़ा बयान, सीने में इंफेक्शन के चलते अस्पताल में किया गया था भर्ती

Thu, 06 Sep 2018 12:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
dilip kumar health update he Hospitalised Due To Chest Infection
dilip kumar

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को बुधवार शाम लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया । सीने में इनफेक्शन के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी । 95 साल के दिलीप कुमार की सेहत को लेकर उनकी पत्नी सायरा बानो ने ट्वीट कर जानकारी दी ।

dilip kumar health update he Hospitalised Due To Chest Infection
dilip kumar

सायरा ने कहा, 'साहब सीने में इंफेक्शन के कारण असहज महसूस कर रहे थे इसलिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आप सभी से दुआ और प्रार्थना का अनुरोध है।' दिलीप कुमार को अभी भी डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है ।
 

Saab has been admitted to Mumbai’s Lilavati Hospital as he was bit uneasy due to a chest infection. He’s recuperating. Requesting your duas and prayers. -FF

— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 5, 2018

dilip kumar health update he Hospitalised Due To Chest Infection
dilip kumar

अब दिलीप कुमार के करीबी दोस्त फैसल फारुकी ने भी उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी है । उन्होंने ट्वीट किया, 'दिलीप कुमार सांस लेने में दिक्कत हो रही थी इसलिए उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया । उम्र ज्यादा होने की वजह से उन्हें समय-समय पर अस्पताल ले जाना पड़ता है ।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
dilip kumar health update he Hospitalised Due To Chest Infection
shah rukh khan, dilip kumar

'अल्लाह की नेमत है कि दिलीप साब के पास एक बहुत अच्छी फैमिली, दोस्त और शुभचिंतक हैं । लाखों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं । अपनी दुआओं में उन्हें याद रखें ।' बता दें कि पिछले साल अगस्त में दिलीप साब को यूरिन इंफेक्शन के चलते अस्पताल ले जाया गया था । 



 

विज्ञापन
dilip kumar health update he Hospitalised Due To Chest Infection
dilip kumar

अस्पताल में उनके कई टेस्ट किए गए थे। पिछले कुछ सालों से दिलीप कुमार की तबीयत ठीक नहीं रह रही है । उनकी पत्नी सायरा हर वक्त उनके साथ रहीं । तबीयत बिगड़ने के बाद शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा भी उनसे मिलने पहुंची थीं । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed