हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है। उन्हें पिछले महीने से ही सांस संबंधित समस्याएं बनी हुई थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यही पर 98 वर्षीय दिलीप कुमार ने आखिरी सांस ली। दिलीप साहब के साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो उनकी आखिरी सांस तक साथ रहीं। सायरा दिलीप कुमार का खास ख्याल रख रही थीं और फैंस से लगातार दुआ करने की अपील भी कर रही थीं। दिलीप कुमार की निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। बता दें कि दिलीप कुमार को सांस में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया, जिसे चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया था और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
ओटीटी: दिलीप कुमार की एक्टिंग के दीवाने हैं तो यहां देखें उनकी सुपरहिट फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किला
अभिनेता दिलीप कुमार की अंतिम फिल्म किला नेटफिलिक्स पर मौजूद है। 1998 में रिलीज हुई यह फिल्म का निर्देशन उमेश मेहरा ने किया था। इसमें दिलीप कुमार डबल रोल में थे। स फिल्म में दिलीप कुमार के साथ रेखा, ममता कुलकर्णी, मुकुल देव, स्मिता जयकर, गुलशन ग्रोवर जैसे कई कलाकार थें। ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर असफल रही। दिलीप कुमार की ये अंतिम फिल्म थी जो बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। लेकिन बता दें कि ये दिलीप कुमार की आखिरी फिल्म नहीं थी जिसमें उन्होंने काम किया। नेटफ्लिक्स पर दिलीप कुमार की कई फिल्में मौजूद है।
अमेजन प्राइम वीडियो पर भी दिलीप कुमार की कई फिल्में मौजूद है। फिल्म नया दौर 1957 में आई फिल्म नया दौर मशीन और आदमी के संघर्ष पर आधारित थी। दिलीप कुमार की इस फिल्म ने सभी का दिल जीत लिया था।
1955 मे बनी यह फिल्म शरतचंद्र चटोपाध्याय के उपन्यास 'देवदास' पर आधारीत है। फिल्म में दिलीप कुमार ने देवदास का किरदार निभाया था जो एक आकर्षक युवक होता है जो शराब के शिकंजे में फंस जाता है। फिल्म को बहुत अधिक सफलता मिली थी। देवदास हिंदी फिल्म जगत की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में एक है। दिलीप कुमार के साथ ही साथ पारो और चंद्रमुखी का किरदार निभाने वाली सुचित्रा सेन और वैजयंती माला के अभिनय को भी समीक्षकों द्वारा सराहा गया। इस फिल्म के जरिए दिलीप कुमार को सिनेमा जगत में एक सशक्त अभिनेता के तौर पर पहचान मिली। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इसके अलावा 'मार्शल', 'दुनिया' दास्तान के साथ कई अन्य फिल्में अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।
सौदागर
यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है, फिल्म सौदागर में निर्देशक सुभाष घई की फिल्म सौदागर में दिलीप कुमार के साथ वेटरन एक्टर राज कुमार ने स्क्रीन शेयर की थी। 1991 में आई इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। इस फिल्म से विवेक मुशरान और मनीषा कोइराला ने डेब्यू किया था।