फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर गुलाबी शर्ट पहने दिलीप कुमार ने साझा की तस्वीर, फैंस बोले- बेहद हैंडसम लग रहें हैं आप

Tue, 02 Mar 2021 07:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 02 Mar 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar once again share photo in his pink shirt and fans are showering love
दिलीप कुमार - फोटो : Twitter

बॉलीवुड के दिग्गज सितारे दिलीप कुमार फिल्मों से भले दूर हों, लेकिन अक्सर चर्चा मे बने रहते हैं। दिलीप कुमार सोशल मीडिया पर भी अक्सर तस्वीरें साझा करते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती है। हाल ही में अभिनेता ने अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की है जिसमें वो गुलाबी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Dilip Kumar once again share photo in his pink shirt and fans are showering love
दिलीप कुमार - फोटो : Twitter

दिलीप कुमार ने गुलाबी शर्ट पहने हुए अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा,'हर समय की पसंदीदा गुलाबी शर्ट'। दिलीप कुमार को चाहने वाले उनकी इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'बहुत प्यारा'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप बहुत हैंडसम लग रहे हैं'। दिलीप कुमार की इस तस्वीर पर फैंस के ढेर सारे कमेंट आ रहे हैं।



 



 

Dilip Kumar once again share photo in his pink shirt and fans are showering love
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : Twitter

गौरतलब है कि दिलीप कुमार के गुलाबी शर्ट पसंद करने की बात को हर कोई जानता है। दरअसल इससे पहले भी कई बार दिलीप कुमार गुलाबी शर्ट के लिए अपना प्यार सोशल मीडिया पर जाहिर कर चुके हैं। कुछ समय पहले दिलीप कुमार ने अपनी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसमें वो पत्नी सायरा बानो के साथ गुलाबी कपड़ों में नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Kumar once again share photo in his pink shirt and fans are showering love
दिलीप कुमार के साथ सायरा बानो

इस तस्वीर को साझा करते हुए दिलीप कुमार ने लिखा था, 'गुलाबी, पसंदीदा शर्ट, ऊपरवाला हम पर दया बनाए रखे'। दिलीप कुमार इस तस्वीर में जहां गुलाबी शर्ट और सफेद पैंट में नजर आए थे तो वहीं सायरा बानो ने गुलाबी रंग का सूट पहना था। फैंस को उनकी ये तस्वीर काफी पसंद आई थी।

 

विज्ञापन
Dilip Kumar once again share photo in his pink shirt and fans are showering love
dilip kumar

दिलीप कुमार बॉलीवुड के दिग्गज सितारे हैं जिन्होंने लाखों करोड़ों लोगों को अपने अभिनय का दीवाना बनाया हैं। उन्हें बॉलीवुड का 'ट्रेजेडी किंग' कहा जाता है। इतना ही नहीं वो बॉलीवुड में 'द फर्स्ट खान' के नाम से भी मशहूर हैं। दिलीप कुमार ने 'अंदाज', 'बाबुल', 'दीदार', 'आन', 'दाग', 'देवदास', 'नया दौर', 'मुगल ए आजम' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed