😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
tara sutaria got two films releasing date announcement at the same day heropanti 2 with tiger shroff and tadap with Ahan Shetty
{"_id":"603e358e6c6ed21d63401e48","slug":"tara-sutaria-got-two-films-releasing-date-announcement-at-the-same-day-heropanti-2-with-tiger-shroff-and-tadap-with-ahan-shetty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तारा सुतारिया को मिला बजरंग बली का डबल आशीर्वाद, एक ही दिन घोषित हुई दो फिल्मों की रिलीज डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तारा सुतारिया को मिला बजरंग बली का डबल आशीर्वाद, एक ही दिन घोषित हुई दो फिल्मों की रिलीज डेट
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Tue, 02 Mar 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तारा सुतारिया
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर खानदान में हाल के महीनों में के तमाम सुखदायी और दुखदायी क्षणों में परिवार के लोगों के साथ दिखते समय शो मैन राज कपूर के नवासे आदर जैन की गर्लफ्रेंड की तौर पर पहचानी गईं तारा सुतारिया पर मंगलवार को बजरंग बली का डबल आशीर्वाद बरसा है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला उन पर मेहरबान हैं। और, एक ही दिन उनकी दो दो फिल्मों की रिलीज डेट उन्होंने घोषित कर दी।
Trending Videos
2 of 5
तड़प फिल्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुबह जिस पहली फिल्म की रिलीज डेट सामने आई, वह है फिल्म ‘तड़प’। अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान की इस डेब्यू फिल्म का पोस्टर अक्षय कुमार ने जारी किया। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी हिंदी सिनेमा में कभी अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की जोड़ी जैसी हिट रही है। अक्षय ने दोस्त के बेटे को दुनिया के सामने पेश किया तो साथ में हीरोइन तारा सुतारिया भी लोगों को पोस्टर पर नजर आईं। पोस्टर में असल में तो चेहरा तारा का ही दिख रहा है। अहान अभी अपना चेहरा छुपाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
तारा सुतारिया और अहान शेट्टी की ये फिल्म ‘तड़प’ साउथ की एक स्लीपर हिट फिल्म रही ‘आरएक्स 100’ की रीमेक है। ‘तड़प’ की रिलीज 24 सितंबर को तय हुई है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस बुकिंग कराते ही आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ का अगला हफ्ता अभी से ब्लॉक कर दिया है। ‘अनेक’ 17 सितंबर को रिलीज होने वाली है, उसी दिन अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ भी रिलीज हो रही है और उससे ठीक हफ्ता भर पहले यानी 10 सितंबर को रिलीज हो रही है सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीस और यामी गौतम की फिल्म ‘भूत पुलिस’।
4 of 5
हीरोपंती 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
2 मार्च को टाइगर श्रॉफ का बर्थडे भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने अपने अपने तरीके से मनाया। और मंगलवार को तारा सुतारिया के लिए दूसरी गुडन्यूज उनकी टाइगर के साथ बन रही फिल्म ‘हीरोपंती 2’ की रिलीज डेट की शक्ल में सामने आई। फिल्म की रिलीज डेट इसी साल 3 दिसंबर तय हुई है। और टाइगर की इस फिल्म के बाद अगले दो हफ्ते तक फिलहाल कोई दूसरी फिल्म लाइन में नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : Instagram- Baaghi 3
‘हीरोपंती’ नामकी पहली फिल्म से ही टाइगर श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने मंगलवार को अपनी इसी फिल्म की सीक्वेल की रिलीज की तारीख का एलान किया है। रजत अरोरा की लिखी इस फिल्म के निर्देशक कोरियाग्राफर से निर्देशक बने अहमद खान हैं जिन्होंने टाइगर श्रॉफ को इसके पहले ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ में भी निर्देशित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X