{"_id":"598547204f1c1b11698b46ec","slug":"dilip-kumar-unknown-facts-dilip-kumar-became-superstar-due-to-devika-rani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में आने से पहले सेंडविच बेचते थे दिलीप कुमार, इस हीरोइन की बदौलत बने सुपरस्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में आने से पहले सेंडविच बेचते थे दिलीप कुमार, इस हीरोइन की बदौलत बने सुपरस्टार
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
दिलीप कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलीप कुमार का नाम उन शख्सियतों में शुमार हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग और हुनर के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाई लेकिन खुद वो भी नहीं जानते थे कि एक दिन वो सफल एक्टर बनेंगे और ट्रेजिडी किंग के नाम से जाने जाएंगे, लेकिन फिल्मों मे उनकी एंट्री काफी फिल्मी रही। दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसुफ खान था और उनका जन्म पेशावर में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है।
दिलीप कुमार
उनके पिता लाला गुलाम सरवर फलों का काम करते थे और पेशावर और देवलाली में उनका मेवों का बाग था। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दिलीप कुमार की अपने पिता से खटपट रहने लगी और वो भागकर पुणे आ गए।
पढ़ें - 'हम आपके हैं कौन' को 23 साल पूरे, जानें कहां और किस हाल में है पूरी स्टार कास्ट
पढ़ें - 'हम आपके हैं कौन' को 23 साल पूरे, जानें कहां और किस हाल में है पूरी स्टार कास्ट
दिलीप कुमार
- फोटो : social media
उस वक्त दिलीप कुमार की ज्यादा उम्र नहीं थी लेकिन काम करने का जोश खूब था। पुणे आने पर एक कैफे कॉन्ट्रैक्टर ने उनकी मदद की। अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होने की वजह से उन्हें वहां एक नौकरी भी मिल गई और फिर कुछ वक्त बाद उन्होंने वहां के एक आर्मी क्लब में अपना सैंडविच स्टॉल शुरु किया, लेकिन जैसे ही ये कॉन्ट्रेक्ट खत्म हुआ वो सीधा मुंबई आ गए।
पढ़ें - हीरोइन को देख दिलीप कुमार की बिगड़ गई थी नीयत, बार बार इस सीन को करते रहे शूट
पढ़ें - हीरोइन को देख दिलीप कुमार की बिगड़ गई थी नीयत, बार बार इस सीन को करते रहे शूट
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलीप कुमार
उस वक्त उनके पास 5000 रुपए थे और पिता से विवाद के बावजूद वो उनकी आर्थिक मदद करना चाहते थे। मुंबई आने पर उनकी मुलाकात एक नामी डॉक्टर से हुई जो उन्हे बॉंबे टाकीज ले गए और यहां दिलीप कुमार की मुलाकात एक्ट्रेस देविका रानी से हुई जो बॉम्बे टाकीज की मालकिन भी थीं। यहां दिलीप कुमार को 1250 रूपए सालाना की आय पर रख लिया गया।
पढ़ें - मजाक मजाक में ही ये हीरोइन बन गई थी किशोर कुमार की तीसरी वाइफ, आज है इस सुपरस्टार की बीवी
पढ़ें - मजाक मजाक में ही ये हीरोइन बन गई थी किशोर कुमार की तीसरी वाइफ, आज है इस सुपरस्टार की बीवी
विज्ञापन
दिलीप कुमार
उर्दू पर अच्छी पकड़ होने की वजह से वो कहानी लेखन में मदद करने लगे। यहां दिलीप कुमार की मुलाकात अशोक कुमार और कई कलाकारों से हुई। लेकिन देविका रानी को दिलीप कुमार में हमेशा ही एक एक्टर नजर आया। यही वजह रही कि देविका ने दिलीप को अपना नाम युसुफ से बदलकर दिलीप रखने को कहा और बाद में उन्हें 'ज्वार भाटा' नाम की फिल्म में लीड रोल में साइन कर लिया। और बस...यहीं से दिलीप कुमार के फिल्मी सफर की शुरुआत हुई।
पढ़ें - इस रेप सीन का बदला लेने के लिए हीरोइन ने प्रेम चोपड़ा के साथ किया था कुछ ऐसा, सहम गए थे बुरी तरह
पढ़ें - इस रेप सीन का बदला लेने के लिए हीरोइन ने प्रेम चोपड़ा के साथ किया था कुछ ऐसा, सहम गए थे बुरी तरह