इस समय किसानों और सरकार के बीच काफी जंग की स्थिति बनी हुई है। पंजाब और हरियाणा के किसान तीन अहम कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं। किसानों के इस विरोध में अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों का नाम भी जुड़ गया है। ये सितारे भी अब किसानों का समर्थन करते हुए भारत बंद का आव्हान कर रहे हैं। इन सितारों में पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ का नाम भी शामिल है।
किसानों के समर्थन में आए दिलजीत दोसांझ, कहा- 'हम सभी किसान समुदाय के साथ खड़े'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दिलजीत अक्सर देश- दुनिया से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी राय देते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने कृषि बिल के खिलाफ किसानों का समर्थन किया है। दिलजीत ही नहीं बल्कि उनके साथ ही पंजाबी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी इस बिल के खिलाफ किसानों के हक में अपनी आवाज बुलंद की है।
दिलजीत दोसांझ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में लिखा है, '25 सितंबर। हम सभी किसान समुदाय के साथ खड़े हैं। पंजाब के सभी आयु वर्ग का हर व्यक्ति किसानों के साथ खड़ा है। लोग पास हुए बिल को सही कह रहे हैं, कम से कम किसानों से बात करने की कोशिश करें। जम्मू एवं कश्मीर में सरकारी भाषाओं से पंजाबी भाषा को हटा दिया गया है। ये लोगों के साथ क्या हो रहा है?'
A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) on
दिलजीत के अलावा गायक एमी विर्क, गुरनाम भुल्लर, निशा बानो समेत कई और सितारों ने भी किसानों के साथ अपनी आवाज बुलंद की है। इन सभी ने जो पोस्ट साझा की है उसमें पंजाबी भाषा में लिखा गया है। बता दें कि लोकसभा में गुरुवार को तीन किसान बिल पारित हुए हैं। जिसके बाद से किसान इन तीनों का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बिल से जो गरीब किसान हैं केवल उनका नुकसान होगा।
जो तीन कृषि अहम बिल पास किए गए हैं उनमें फार्मर्स प्रोड्यूस ट्रेड एंड कॉमर्स (प्रोमोशन और सुविधा) बिल 2020, फार्मर्स एग्रीमेंट ऑफ प्राइस एसोरेंश एंड फार्म सर्विसेज बिल 2020, और एसेंशियल कॉमोडिटीज (संशोधन) बिल, 2020 हाल ही में संसद द्वारा पारित किए गए थे।
पढ़ें: अबीगैल और सनम ही नहीं ये टीवी सेलेब्स भी थे ड्रग एडिक्ट, 'रेव पार्टी' में पकड़ा गया था एक कपल